Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत की अध्यक्षता में ऋतु खंडूड़ी भूषण सर्वसम्मति से विधानसभा की अध्यक्ष चुनी गईं

by news24desk
March 26, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के अध्यक्ष पद पर कोटद्वार से भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को निर्विरोध चुन लिया गया है। वह राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष हैं। प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत की अध्यक्षता में ऋतु खंडूड़ी भूषण सर्वसम्मति से विधानसभा की अध्यक्ष चुनी गईं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋतु खंडूड़ी को शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि राज्य विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष चुने जाने पर मैं उन्‍हें बधाई देता हूं। वह सदन को अच्छे से चलाएंगी और उनके नेतृत्व में हमारी विधानसभा नया इतिहास रचेगी।

सदन के वरिष्ठ विधायकों ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को पदभार कराया ग्रहण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सदन में मौजूद रहे। नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सदन को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने निर्विरोध चुने जाने पर सदन के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ

विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया गुरुवार को प्रारंभ हुई। पहले दिन भाजपा विधायक खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट के सदस्यों की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया। शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन निर्धारित समयावधि तक अन्य किसी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा।

विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 47

यद्यपि, कांग्रेस ने गुरुवार देर शाम ही विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी न उतारने की घोषणा कर दी थी। यह बात अलग है कि निर्वाचन की स्थिति आने पर भी खंडूड़ी की जीत तय थी, क्योंकि 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 47 है।

राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर

शनिवार सुबह 11 बजे विधानसभा के सभामंडप में खंडूड़ी के निर्वाचन की घोषणा प्रोटेम स्पीकर भगत ने की। इसके बाद खंडूड़ी अध्यक्षीय पीठ पर आसीन हुईं। राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है, जब कोई महिला विधायक विधानसभा अध्यक्ष बनी हैं।

उधर, विधानसभा अध्यक्ष के पद पर खंडूड़ी का निर्विरोध निर्वाचन तय होने के बाद से उन्हें शुभकामनाएं देने का क्रम जारी है। शुक्रवार को विधायक हास्टल स्थित आवास पर खंडूड़ी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर की अगुआई में मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने खंडूड़ी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर खंडूड़ी ने कहा कि उनका विधानसभा अध्यक्ष बनना राज्य की सभी महिलाओं का सम्मान है। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में राज्य की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का वह पूरा प्रयास करेंगी।

SendShareTweet

Related Posts

रिवर्स पलायन के प्रेरणादायक उदाहरण बने गुंज्याल और नेगी : मुख्यमंत्री धामी

रिवर्स पलायन के प्रेरणादायक उदाहरण बने गुंज्याल और नेगी : मुख्यमंत्री धामी

July 8, 2025
नई दिल्ली में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन, उत्तराखण्ड के जैविक उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

नई दिल्ली में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन, उत्तराखण्ड के जैविक उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

July 8, 2025
उत्तराखंड की खेती को मिलेगा नया आयाम, केंद्र देगा 3800 करोड़ की विशेष सहायता

उत्तराखंड की खेती को मिलेगा नया आयाम, केंद्र देगा 3800 करोड़ की विशेष सहायता

July 8, 2025
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

कांवड़ मेला-2025: तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

July 8, 2025
हरिद्वार: ढाबा मालिक की बेटों ने बैट से पीटकर की हत्या, मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज

हरिद्वार: ढाबा मालिक की बेटों ने बैट से पीटकर की हत्या, मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज

July 8, 2025
अंकिता हत्याकांड: दोषी पुलकित आर्या ने उम्रकैद के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती

अंकिता हत्याकांड: दोषी पुलकित आर्या ने उम्रकैद के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती

July 8, 2025
Next Post
UP विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने रमापति शास्त्री, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ

UP विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने रमापति शास्त्री, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org