राजधानी देहरादून के पॉश इलाके नेहरू कॉलोनी के एक घर में चार बदमाशों ने महिलाओं को उनके ही घर में बंद करके लूट को दिया अंजाम। बदमाशों ने हथियारों के बल पर महिलाओं से जेवर और नकदी लूटे।
दोपहर करीब 12 बजे एक युवक स्कूल संचालक के घर में घुसा। उसके पीछे तीन और बदमाश भी अंदर घुस गए। इसके बाद मलिलाओं को बंधक बनाकर लूट उनसे उनके जेवर और रूपए लूट लिए।
घर के ऊपरी तल पर मौजूद महिला ने जब शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी तो बदमाश वहां से भाग गये।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन करी तो पता चला कि बदमाश स्कूटर और मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरिद्वार की तरफ भागे हैं। मामले में पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वारदात नेहरू कॉलोनी सी ब्लॉक स्थित वीके अग्रवाल के घर हुई। अग्रवाल कुछ साल पहले एमडीडीए के पद से रिटायर हुए हैं। वह वर्तमान में डायलिसिस पर चल रहे हैं और घर में ही बिस्तर पर रहते हैं। उनके बेटे संदीप अग्रवाल क्षेत्र में ही सेंट एनी नाम का पब्लिक स्कूल चलाते हैं।
 
			 
                                




