Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

by Tanushree Upreti
July 7, 2025
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) के मुख्य कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, फाइल प्रबंधन प्रणाली, शिकायत निवारण प्रक्रिया और सेवा प्रदाय की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया।

मंत्री जोशी ने उपनल के अधिकारियों से सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली और निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक और समयबद्ध सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि उपनल का उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को रोजगार से जोड़ना है, जिसे निष्ठा और पारदर्शिता के साथ लागू किया जाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कुछ अभिलेखों और फाइलों का अवलोकन किया और अधिकारियों को अनावश्यक देरी से बचने तथा प्रक्रियाओं को सरल एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के पुनर्वास में उपनल की भूमिका महत्वपूर्ण है और संस्था को संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करना चाहिए।

निरीक्षण के अंत में मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कार्यालय के निकट स्थापित हैंडलूम स्टोर का भी दौरा किया और वीर नारियों द्वारा तैयार उत्पादों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

SendShareTweet

Related Posts

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, एक दर्जन प्रतिष्ठित संस्थानों से हुआ एमओयू

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, एक दर्जन प्रतिष्ठित संस्थानों से हुआ एमओयू

July 7, 2025
राज्य निर्माण में सैनिकों की भूमिका अहम: सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों से मांगा सहयोग

राज्य निर्माण में सैनिकों की भूमिका अहम: सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों से मांगा सहयोग

July 7, 2025
पेयजल संकट से जूझ रहे नैनीताल के 31 गांव: अधूरी योजना बनी ग्रामीणों की परेशानी का कारण

पेयजल संकट से जूझ रहे नैनीताल के 31 गांव: अधूरी योजना बनी ग्रामीणों की परेशानी का कारण

July 7, 2025
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार: बदरीनाथ-जोशीमठ के बीच हेली शटल सेवा प्रस्तावित

चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार: बदरीनाथ-जोशीमठ के बीच हेली शटल सेवा प्रस्तावित

July 7, 2025
काशीपुर में हादसे ने छीना परिवार का सहारा: फैक्ट्री कर्मचारी अमित की सड़क दुर्घटना में मौत

काशीपुर में हादसे ने छीना परिवार का सहारा: फैक्ट्री कर्मचारी अमित की सड़क दुर्घटना में मौत

July 7, 2025
देहरादून में सेक्सटॉर्शन गिरोह का खुलासा, STF ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार; बुजुर्ग से वसूले थे 25 लाख रुपये

उधमसिंह नगर के रामजीवनपुर में गोद लिए बेटे के साथ मारपीट और अपहरण की कोशिश, मां को हत्या की आशंका में प्रशासन से गुहार

July 5, 2025
Next Post
राज्य निर्माण में सैनिकों की भूमिका अहम: सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों से मांगा सहयोग

राज्य निर्माण में सैनिकों की भूमिका अहम: सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों से मांगा सहयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org