Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

पर्यटन मंत्री महाराज ने एशिया के पहले होम स्टे हब तिवाड गांव मरोड में गढ़वाल होम स्टे का किया शुभारंभ

by news24desk
February 4, 2023
in Uttarakhand, Gadhwal
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

वर्ष 2023 को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। आज मोटे अनाज का प्रचलन बढ़ रहा है। मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है। इसलिए हमें झिझक छोड़कर अपने होटल और होमस्टे में मोटे अनाजों से बने भोजन को भी परोसना चाहिए।

ये बात प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद भ्रमण के चौथे दिन शनिवार को एशिया के पहले होम स्टे हब तिवाडगांव मरोड में गढ़वाल होम स्टे का शुभारम्भ करने साथ ही उत्तरायणी भगीरथी विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होने तिवाड गांव मरोड को पर्यटन ग्राम घोषित करते हुए कहा कि जैसे पंजाब में मक्के की रोटी और सरसों का साग बडा प्रसिद्ध है, ऐसे ही हम चाहते हैं कि हमारी कंडाली की भुज्जी और मडुवे की रोटी को भी प्रसिद्धि मिले।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि यदि हमारे होम स्टे और होटल चौसू, बाड़ी, फाणू, पहाड़ी रायते के साथ-साथ वेस्टर्न फूड को भी परोसेगें तो निश्चित रूप से लोग हमारे उत्तराखंड की ओर आकर्षित होंगे और हमारे होमस्टे नंबर वन बन जाएंगे।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि पर्यटन विभाग द्वारा तिवाड़गांव में कुल 15 होमस्टे पंजीकृत किए गए हैं। इसमें से 10 को होमस्टे योजना के तहत राज सहायता दी गई है जबकि 5 को राज सहायता के भुगतान की कार्यवाही चल रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तरायणी भागीरथी विकास समिति तिवाड गांव को तिवाड गांव के खाले में पर्यटन विभाग द्वारा इंजन रहित जलयानों के संचालन की भी अनुमति दे दी गई है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि विगत वर्षों में टिहरी झील में मोटर बोट खरीदने हेतु पर्यटन विभाग द्वारा 28 लोगों को राज सहायता दी गई जिसमें तिवाड गांव 8 लोग भी शामिल हैं।

जनपद भ्रमण के दौरान पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृत मंत्री सतपाल महाराज ने मणभागी सौड़, सेम-मुखेम स्थित कुलानंद आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह प्रदेश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। हम सब मिलकर उत्तराखंड को आदर्श प्रदेश बनाएगें। हमें विकास कार्य में सहयोग देने के साथ-साथ धर्म एवं संस्कृति से जुड़कर भारत को विश्व गुरु बनाने का प्रयास करना है।

इस अवसर पर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख खेम सिंह चौहान, पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमवीर पंवार, जिला महामंत्री पवन शाह, राजेंद्र सिंह नेगी, कांडी खाला भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषि राम भट्ट, ग्रामीण समिति के अध्यक्ष कुलदीप पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश रतूड़ी, ग्राम प्रधान तिवाडगांव संगीता देवी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Tags: GarhwalGarhwal NewsPauri GarhwalPushkar Singh DhamiSatpal MaharajUttarakhand
SendShareTweet

Related Posts

heavy-rain-in-uttarakhand weather today

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, इतने दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी!

May 2, 2025
rekha arya

38th National Games : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका

May 1, 2025

शादी के बंधन में बंधे UK07 Rider Anurag Dobhal, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, देखे तस्वीरें

May 1, 2025

हज यात्रा 2025 : उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, जानिए कब और कहा लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

May 2, 2025
hacker

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पाकिस्तानी हैकर्स ने की आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक, लगाया पाकिस्तान का झंडा

April 29, 2025
सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, रखी राज्य की प्राथमिकताएं

April 29, 2025
Next Post
उत्तराखंड से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल वैभव वालिया समेत 6 अन्य लोगों का काँग्रेस मुख्यालय में हुआ सम्मान

उत्तराखंड से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल वैभव वालिया समेत 6 अन्य लोगों का काँग्रेस मुख्यालय में हुआ सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org