Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से निचले इलाकों में बढ़ी रही ठंड

by Ashutosh Negi
October 19, 2024
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून। प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों मेें हुई बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और हिमपात होने के आसार भी नजर आ रहे हैं।

प्रदेश की राजधानी में आंशिक बादल छाने से हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। साथ ही पाला भी गिरने लगा है। देहरादून के दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है। तापमान में गिरावट आने के कारण सुबह व रात को हल्की ठिठुरन होने लगी है। जबकि दिन के समय चटक धूप खिलने से गर्मी भी हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शनिवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। चोटियों पर हिमपात और आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके चलते अगले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर कार्यक्रम तापमान 31.3 और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

SendShareTweet

Related Posts

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
उत्तराखंड बारिश कहर: कोटद्वार हाईवे पर धंसा स्क्रबर, गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक फंसा, दस घंटे से यातायात ठप

उत्तराखंड बारिश कहर: कोटद्वार हाईवे पर धंसा स्क्रबर, गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक फंसा, दस घंटे से यातायात ठप

July 9, 2025
Next Post
Weather Update Uttarakhand: राज्य के 7 जिलों में रेड और 4 में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी, पांच जिलों के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

Weather Update Uttarakhand: इन जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी जानकारी, जाने आज के मौसम का मिजाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org