Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक बार फिर पत्थरबाजी; हिरासत में दो आरोपी

by news24desk
June 8, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

दिल्ली के जहांगीरपुरी  में एक बार फिर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। बीती रात कुछ युवकों ने जमकर पत्थर बरसाए हैं। इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कुछ युवक पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। पत्थरबाजी की ये घटना जहांगीरपुरी के जे ब्लाक की है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है।

तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस की टीमों को तैनात किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस लगातार इलाके में गश्त भी कर रही है।

हिरासत में दो आरोपी

डीसीपी नार्थ वेस्ट ऊषा रंगनानी ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे पुलिस को पथराव की जानकारी मिली थी। इस मामले में जहांगीरपुरी के रहने वाले दो आरोपियों विशाल और वीरू को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।

घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं

डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्र पार्क पुलिस थाना इलाके में दो दिन पहले कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी झगड़े को लेकर जहीर नाम का एक शख्स और उसका दोस्त उन लड़कों की तलाश में आए थे। दोनों नशे में थे और उन्होंने पथराव किया। गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए। उन्होंने कहा कि घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं है, क्योंकि दोनों पक्षों के लोग एक ही समुदाय के हैं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को टारगेट किलिंग में शामिल आतंकियों और उनसे जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को टारगेट किलिंग में शामिल आतंकियों और उनसे जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org