उधम सिंह नगर : पिछले कुछ समय से उत्तराखंड में गुलदार का आंतक देखने को मिल रहा है, पहले तो गुलदार सिर्फ पहाड़ी इलाकों में ही घुमत था लेकिन अब वह धीरे धीरे शहर में भी कदम बढ़ा रहा है.वही खबर उधम सिंह नगर के दिनेशपुर से है. जहां तेंदुए के आतंक से आम जन परेशान है। तेंदुआ क्षेत्र के कई पालतू जानवरों को अपना निवाला बना चुका है। दहशत इतनी बढ़ गई है की शाम होते ही लोग अपने- अपने घरों में दुबक जाते है. तेंदुए के आंतक से परेशान लोगों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
तेंदुए के आंतक से परेशान ग्रामीण
दिनेशपुर के ग्राम सुंदरपुर में तेंदुए ने इलाके में दहशत मचा रखी है।गांव वाले घर से बाहर कदम सोच समझ का रख रहे है. उन्हे तेंदुए का डर सता रहा है.वही ग्रामीणों की माने तो तेंदुआ गांव के कई पालतू जानवरों को अपना निवाला बना चुका है। जिस कारण लोगों परेशान है और उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है। गांव वालो की मुताबिक तेंदुआ अभी तक घरों में घुसकर कुत्ता, बिल्ली, गाय और मुर्गी को अपना शिकार बना चुका है।
तेंदुए के आंतक निजात दिलाने की मांग
वही परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग भी की है। ग्रामीणों की माने तो अगर तेंदुआ गांव के किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाता है तो इसकी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद वन विभाग की टीम मौके पर तो पहुंची लेकिन तेंदुए का काबू में करने में नाकाम साबित हुई है।