Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा, जिसमें मुख्यमंत्री ने पूजा की

by news24desk
May 3, 2022
in Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

अक्षय तृतीया पर्व पर आज आज से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी छह माह के लिए खोल दिए गए हैं।

गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को 11:15 बजे देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा हुई है। जिसमें मुख्यमंत्री ने पूजा की। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:15 बजे विधिविधान के साथ खोल दिए गए हैं।

कपाटोद्घाटन के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की फूलों से भव्य सजावट की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन मई को हर्षिल हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार से गंगोत्री धाम पहुंचे और कपाटोद्घाटन में प्रतिभाग किया।

यात्रा को लेकर कोई संख्या निर्धारित नहीं : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

वहीं चारधाम यात्रा को लेकर तीन दिन पहले शासन की ओर से यात्रियों की संख्या निर्धारण के आदेश के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा को लेकर कोई संख्या निर्धारित नहीं की गई है। अगर यात्री अधिक संख्या में आते हैं तो उसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

गंगोत्री के लिए रवाना हुई डोली

मंगलवार सुबह 6:30 बजे डोली गंगोत्री के लिए रवाना हुई और सुबह ठीक 11:15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए। मां यमुना की डोली मंगलवार सुबह शीतकालीन पड़ाव खरसाली से रवाना हुई और दोपहर 12:15 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। वहीं इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को खोले जाएंगे। जबकि, बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खोले जाएंगे हैं।

कोविड नेगेटिव जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता नहीं

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के कोविड नेगेटिव जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता नहीं है। केवल आनलाइन या आफलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। चार धाम यात्रा के लिए सोमवार तक 431809 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण

केदारनाथ धाम के लिए सबसे ज्यादा 153745 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। यमुनोत्री के लिए 73441, गंगोत्री के लिए 75698 व बदरीनाथ के लिए 125347 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। श्री हेमकुंड साहिब के लिए 3578 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है।

गंगोत्री और जानकी चट्टी पहुंचे यात्रा

चारधाम यात्रा शुरू होने को लेकर गंगोत्री और जानकी चट्टी में बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे हैं। गंगोत्री धाम में करीब तीन हजार और जानकी चट्टी में करीब दो हजार यात्री पहुंचे हैं। गंगोत्री धाम के मंदिर को 15 कुंतल फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है, जबकि यमुनोत्री धाम के मंदिर को तीन कुंतल फूलों से सजाया गया है।

दोनों धामों के विभिन्न पड़ावों पर भी यात्रियों की चहलकदमी बढ़ गई है। सबसे अधिक चहलकदमी गंगात्री धाम, भैरव घाटी, हर्षिल, धराली, झाला, जसपुर, नेताला, उत्तरकाशी, बड़कोट, खरसाली, स्याना चट्टी, जानकी चट्टी पड़ाव पर है।

SendShareTweet

Related Posts

heavy-rain-in-uttarakhand weather today

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, इतने दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी!

May 2, 2025
rekha arya

38th National Games : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका

May 1, 2025

शादी के बंधन में बंधे UK07 Rider Anurag Dobhal, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, देखे तस्वीरें

May 1, 2025

हज यात्रा 2025 : उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, जानिए कब और कहा लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

May 2, 2025
hacker

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पाकिस्तानी हैकर्स ने की आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक, लगाया पाकिस्तान का झंडा

April 29, 2025
सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, रखी राज्य की प्राथमिकताएं

April 29, 2025
Next Post
बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए नए सिरे से तैयार‍ियों में जुटी भाजपा

बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए नए सिरे से तैयार‍ियों में जुटी भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org