Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को धमकी भरा पत्र, सीएम धामी समेत कई मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

by news24desk
May 9, 2022
in Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रुड़की रेलवे स्‍टेशन अधीक्षक को मिले एक अज्ञात पत्र से हड़कंप मच गया है। पत्र में हरिद्वार के कई मंदिरों समेत मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग का मिलान कर रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक उक्‍त पत्र आठ मई रविवार को रात को प्राप्‍त हुआ। जिसे पोस्‍ट द्वारा रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है। पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसी जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस पूर्व में मिले इस तरह के धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग का मिलान कर रही है।

8 साल में 7 बार मिल चुके धमकी भरे पत्र

रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक धमकी भरा पत्र मिलने का यह नया मामला नहीं है। 8 साल में सात बार रुड़की रेलवे स्टेशन पर धमकी भरे पत्र आ चुके हैं। पत्र भेजने वाला हर बार अपने आप को जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर बताता है। वर्तमान मामले में रुड़की रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक को एक धमकी भरा पत्र लिखा है।

यह पत्र हिंदी में लिखा गया है। जिसमें पत्र लिखने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बताया है। साथ ही उसने रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अलावा मनसा देवी, चंडी देवी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड आदि को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस पत्र मिलने के बाद हर बार की तरह पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी है, लेकिन 8 साल में इस तरह के सात पत्र पहले भी पुलिस को मिल चुके हैं।

पहले भी मिल चुके हैं धमकी भरे पत्र

इससे पहले वर्ष 2019 में एक पत्र मिला था, जिसमें कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 2018, 2015, 2014 और 2013 में भी इस तरह के धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं। अधिकांश पत्र कावड़ यात्रा से पहले यह यात्रा सीजन शुरू होने से पहले मिलते हैं। हालांकि 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते कोई भी पद नहीं मिला है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि उच्चाधिकारियों को पत्र के बारे में अवगत करा दिया गया है। बता दें कि रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को अप्रैल 2019 में भी इस तरह का धमकी भरा पत्र मिला था। वहीं मामले में जीआरपी की कार्यवाहक थाना अध्‍यक्ष ममता गोला का कहना है कि पत्र मिला है। छानबीन की जा रही है

SendShareTweet

Related Posts

heavy-rain-in-uttarakhand weather today

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, इतने दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी!

May 2, 2025
rekha arya

38th National Games : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका

May 1, 2025

शादी के बंधन में बंधे UK07 Rider Anurag Dobhal, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, देखे तस्वीरें

May 1, 2025

हज यात्रा 2025 : उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, जानिए कब और कहा लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

May 2, 2025
hacker

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पाकिस्तानी हैकर्स ने की आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक, लगाया पाकिस्तान का झंडा

April 29, 2025
सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, रखी राज्य की प्राथमिकताएं

April 29, 2025
Next Post
सीएम धामी चंपावत के लिए हुए रवाना, आज उपचुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगे

सीएम धामी चंपावत के लिए हुए रवाना, आज उपचुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org