Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

कोविड टीके की 31 करोड़ से ज्यादा खुराक देने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

by news24desk
April 23, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में इस महामारी से बचने के उपाय को लेकर विश्व भर में चर्चा का विषय बने उत्तर प्रदेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के 31 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड का सुरक्षा कवच दे दिया है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षा कवच देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।

भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन में भी बड़ा मुकाम प्राप्त किया है। ट्रैक, टेस्ट तथा ट्रीट का सीएम योगी आदित्यनाथ का फार्मूला बेहद कारगर साबित हुआ। इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार मिशन मोड में उतरी और प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट मोड पर करने के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी बेहद सक्रिय होकर फील्ड में उतरे। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट करने के साथ ही उनकी चिकित्सा की व्यवस्था करने के अलावा वैक्सीनेशन पर भी पूरा जोर दिया।

वैक्सीनेशन के पहले चरण यानी बुजुर्ग तथा बीमार लोगों को टीका का सुरक्षा कवर देने के दौर से ही शीर्ष पर रहे उत्तर प्रदेश ने देश में सर्वाधिक लोगों का टीकाकरण करने का भी गौरव प्राप्त किया है। हर चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलों में जाकर टीकाकरण के अभियान की समीक्षा भी की थी।

उत्तर प्रदेश शनिवार को देश में सर्वाधिक लोगों को कोविड का सुरक्षा कवज देने वाला राज्य बन गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर ट्वीट भी किया है। उन्होंने का कि आज उत्तर प्रदेश 31 करोड़ से अधिक कोविड डोज का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। यह ‘जीवन-रक्षक’ उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन व स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। कोरोना पर विजय हेतु आप भी अवश्य लगवाएं ‘टीका जीत का’।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
उपचुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी की, कांग्रेस नेता भाजपा का दामन थामते दिखाई देंगे

उपचुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी की, कांग्रेस नेता भाजपा का दामन थामते दिखाई देंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org