भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून से 21 जून तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगी, जहां उनका मुख्य प्रवास देहरादून में होगा।

इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे प्रमुख आयोजनों में शामिल होंगी और विभिन्न सामाजिक कार्य जिसमें वह जनता के लिए राष्ट्रपति निकेतन खोलेंगी और एक उद्यान का शिलान्यास करेंगी, सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रम जिनमें वह दृष्टि दिव्यांग छात्रों से भी मिलेंगी।

यह दौरा न केवल योग संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हो रहा है, बल्कि राज्य के जनकल्याणकारी कार्यों व विकास योजनाओं की समीक्षा और स्थानीय जनता के साथ संवाद स्थापित करने का भी माध्यम बनेगा।
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं, जिनमें सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थलों के सुचारू संचालन तक सभी पहलुओं का ध्यान रखा जा रहा है।