उत्तराखंड में इस सप्ताह मौसम पूरी तरह से बादलों से घिरा और नमी से भरा रहेगा, जो दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता का संकेत है। 18 जून से 24 जून तक के दौरान राज्य में अधिकतर स्थानों पर भारी बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

18 और 19 जून
हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादलों का प्रभाव बना रहेगा।
20 और 21जून
नमी के साथ–साथ वातावरण उमस भरा रहेगा और भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। इन दिनों अधिकतम तापमान 25–26 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 18–20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
22 और 23 जून
आसमान में घने बादल बने रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिन में तापमान 26–27 डिग्री और रात में 16–19 डिग्री के बीच रह सकता है।
24 जून
तापमान बढ़ने की संभावना है और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन साथ ही बारिश भी जारी रह सकती है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, नदियों में जलस्तर बढ़ने और रास्तों पर फिसलन की आशंका है, इसलिए यात्रियों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चारधाम यात्रा या पर्वतीय पर्यटन पर जाने वालों को मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करनी चाहिए।
यह सप्ताह उत्तराखंड में मॉनसून की शुरुआत की ओर बढ़ता हुआ प्रतीत हो रहा है, जिसमें भारी नमी, गरज के साथ बारिश, और अस्थिर मौसम के कारण सतर्कता बेहद जरूरी है।