Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

ऑस्‍कर अवार्ड्स में छाए उत्‍तराखंड के करन थपलियाल

by news24desk
March 14, 2023
in Uttarakhand, Entertainment, International, National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

आस्कर पुरस्कार से सम्मानित डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ के सिनेमेटोग्राफी करन थपलियाल मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। पौड़ी गढ़वाल जिले के पाबौ ब्लाक स्थित ग्राम नौगांव मल्ला निवासी करन की डाक्यूमेंट्री फिल्म लगातार दूसरी बार आस्कर के लिए नामित हुई थी।

हालांकि पिछली बार उनकी डाक्यूमेंट्री ‘राइटिंग विद फायर’ आस्कर जीतने से चूक गई थी, जिसकी कसर इस बार ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ ने पूरी कर दी। सोमवार सुबह पौने सात बजे करन को उनके दिल्ली स्थित आवास पर आस्कर जीतने की खबर मिली। इसके बाद से बधाइयों का दौर चल रहा है।

वर्तमान में करन थपलियाल परिवार के साथ दिल्ली के खानपुर में रहते हैं और पिछले 15 साल से सिनेमेटोग्राफी कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने कई डाक्यूमेंट्री और शार्ट फिल्मों के लिए काम किया। द एलीफेंट व्हिस्परर्स, राइटिंग विद फायर और द प्रेसीडेंट्स बाडीगार्ड उनकी चुनिंदा डाक्यूमेंट्री में शामिल हैं।

करन के पिता विनोद थपलियाल पेशे से फोटोग्राफर हैं। उनके पिता का शौक धीरे-धीरे करन को सिनेमेटोग्राफी के क्षेत्र में ले गया। करन ने नई दिल्ली स्थित श्री अरविंदो सेंटर फार आर्ट्स एंड कम्युनिकेशन से फिल्म मेकिंग एंड फाइन आर्ट्स में मास्टर डिग्री ली है। करन की मां सुधा थपलियाल गृहिणी हैं।

 

Tags: KaranOscar AwardOscars 95Oscars Award 2023The Elephant WhisperersUttarakhand
SendShareTweet

Related Posts

देहरादून में सेक्सटॉर्शन गिरोह का खुलासा, STF ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार; बुजुर्ग से वसूले थे 25 लाख रुपये

देहरादून में सेक्सटॉर्शन गिरोह का खुलासा, STF ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार; बुजुर्ग से वसूले थे 25 लाख रुपये

July 3, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

July 3, 2025
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार में तैयारियों की समीक्षा, सीएम धामी ने दिए सुरक्षा और समन्वय के निर्देश

July 3, 2025
सोनप्रयाग में भूस्खलन के बाद रास्ता बंद, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रोकी गई केदारनाथ यात्रा

सोनप्रयाग में भूस्खलन के बाद रास्ता बंद, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रोकी गई केदारनाथ यात्रा

July 3, 2025
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

July 2, 2025
जाजल-फकोट हादसे में घायलों को मिले सर्वोत्तम इलाज, मंत्री सुबोध उनियाल ने दिए सख्त निर्देश

जाजल-फकोट हादसे में घायलों को मिले सर्वोत्तम इलाज, मंत्री सुबोध उनियाल ने दिए सख्त निर्देश

July 2, 2025
Next Post
एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव बनी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ की पहली महिला लोको पायलट

एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव बनी 'वंदे भारत एक्सप्रेस' की पहली महिला लोको पायलट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org