उत्तराखंड पुलिस के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। राज्य में चोरी हुई संपत्ति की रिकवरी में उत्तराखंड पुलिस पूरे देश में टॉप पर है। यह पूरे पुलिस महकमे के साथ प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने ट्वीट कर बताया कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो द्वारा प्रकाशित ‘Crime in India 2021’ रिपोर्ट के अनुसार हमारे राज्य में चोरी हुई संपत्ति की रिकवरी अन्य राज्यों/UTs की तुलना में सबसे ज़्यादा (68.7%) है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक यह औसत राष्ट्रीय औसत की तुलना में 38% अधिक है। डीजीपी अशोक कुमार ने जांच में तीव्रता, शिकायतकर्ता की संतुष्टि के उद्देश्य से कार्य करने वाले उत्तराखंड पुलिस के सभी साथियों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी उत्तराखंड पुलिस को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।