Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

उत्तराखंड की बेटी कल्पना ने रचा इतिहास, हिंद महासागर की गहराइयों में फहराई श्रीराम पताका

by Monika Negi
January 22, 2024
in Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

भगवान राम के अयोध्या में विराजने के पुण्य अवसर पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है , वही उत्तराखंड की बेटी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है , बता दे की प्रदेश की बेटी ने श्रीराम की पताका के साथ हिंद महासागर की गहरियों स्कूबा डाइविंग कर इतिहास रच दिया है। उत्तराखंड की कल्पना ने श्रीराम की पताका को हिंद महासागर की गहराइयों में फहराकर इतिहास रच दिया है।

उत्तराखंड के बागेश्वर की रहने वाली कल्पना ने स्कूबा डाइविंग कर हिंद महासागर की गहराइयों में श्रीराम पताका फहराई। कल्पना ने बताया कि रामलला के दर्शन करने के लिए उनका मन भी उत्साहित है। कल्पना ने बताया कि दो महीने के बाद जब छुट्टियों पर घर आएंगी तो उनकी कोशिश रहेगी कि वो अपने माता-पिता के साथ रामनवमी पर प्रभु राम की नयनाभिराम छवि को साक्षात देखें।बता दे की कल्पना सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। कल्पना बागेश्वर जिले के द्वारसों गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने कहा कि विदेश में होने के बाद उनका मन प्रभु राम के लिए कुछ न कुछ करने का कर रहा था लेकिन बीते कुछ समय से तबीयत खराब होने के कारण वो समुद्र की गहरियों में उतर नहीं पा रहीं थी।

उन्हें लग रहा था कि प्रभु राम की पताका के साथ समुद्र की गहरियों में उतरने का संकल्प शायद राम लला के प्राण प्रतिष्ठा तक पूरा ही नहीं हो पाएगी।उन्होंने कहा कि मेरे साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ और उन्होंने ये कर दिखाया।

उन्होंने भगवान राम की पताका को समुद्र में 30 फीट गहराई में फहराया है। बता दें कि कल्पना इससे पहले आजादी के अमृत महोत्सव और मिशन चंद्रयान-3 के सफल होने पर तिरंगे के साथ स्कूबा डाइविंग कर चुकी हैं। इन दिनों कल्पना मालदीव में एक भारतीय कंपनी में कार्यरत हैं।

Tags: DehradunDevbhoomiUttarakhand
SendShareTweet

Related Posts

heavy-rain-in-uttarakhand weather today

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, इतने दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी!

May 2, 2025
rekha arya

38th National Games : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका

May 1, 2025

शादी के बंधन में बंधे UK07 Rider Anurag Dobhal, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, देखे तस्वीरें

May 1, 2025

हज यात्रा 2025 : उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, जानिए कब और कहा लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

May 2, 2025
hacker

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पाकिस्तानी हैकर्स ने की आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक, लगाया पाकिस्तान का झंडा

April 29, 2025
सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, रखी राज्य की प्राथमिकताएं

April 29, 2025
Next Post
Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान हुआ पूरा, देशभर में उल्लास और उमंग

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान हुआ पूरा, देशभर में उल्लास और उमंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org