Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के इन दो जिलों के लिए विभाग का येलो अलर्ट जारी, दिन में चटक धूप, रात को बढ़ रही ठंड़

by Ashutosh Negi
November 21, 2024
in Weather, Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून। राजधानी देहरादून में दिन के वक्त चटक धूप खिलने से अब भी गर्मी का अहसास हो रहा है लेकिन प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ठंड पैर पसारने लगी है। आईएमडी द्वारा जारी किए गए तापमान के आंकड़ों में 48 घंटे में तापमान में कमी दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ी है। प्रदेश में औसत तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। नतीजतन पहाड़ी इलाकों में रात का औसत तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और मैदानी इलाकों में 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। यह परेशानी और बढ़ने वाली है क्योंकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में घने कोहरे के मद्देनजर दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को राज्य के पहाड़ी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। राजधानी देहरादून में भी धूप बहुत कमजोर रही, जिससे ठंड के बढ़ने का अहसास हुआ। उन्होंने कहा कि गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन दो जिलों समेत मैदानी इलाकों में बहुत एहतियात बर्तनें की जरूरत है, खासकर जो लोग गाड़ी चलाते हैं, वो ज्यादा कोहरे में ड्राइव करने से परहेज करें। बच्चों और बुजुर्गों को सूखी ठंड से बचने की सलाह दी जा रही है।

तापमान की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 7.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 90 दर्ज किया है, जो संतोषजनक है।

SendShareTweet

Related Posts

heavy-rain-in-uttarakhand weather today

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, इतने दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी!

May 2, 2025
rekha arya

38th National Games : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका

May 1, 2025

शादी के बंधन में बंधे UK07 Rider Anurag Dobhal, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, देखे तस्वीरें

May 1, 2025

हज यात्रा 2025 : उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, जानिए कब और कहा लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

May 2, 2025
hacker

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पाकिस्तानी हैकर्स ने की आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक, लगाया पाकिस्तान का झंडा

April 29, 2025
सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, रखी राज्य की प्राथमिकताएं

April 29, 2025
Next Post
Weather Update Uttarakhand: हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी, रात को पाला, सुबह कोहरा बढ़ा रहा परेशानियां

Weather Update Uttarakhand: हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी, रात को पाला, सुबह कोहरा बढ़ा रहा परेशानियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org