Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

शादी नहीं होने पर रिक्शा वाले ने लगाया गजब का जुगाड़, अब लड़कियों की लगी है कतार

by Monika Negi
February 23, 2024
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

भारत में शादी का विशेष महत्व है। हर लड़की और लड़के की चाहत होती है कि उसकी शादी हो। दोनों की शादी के लिए एक उम्र भी तय की गई है। अगर किसी की शादी नहीं होती है, तो पड़ोसियों के साथ ही रिश्तेदार भी ताना मारने लगते हैं। मध्यप्रदेश के दमोह में रहने वाले तीस साल के एक शख्स के साथ भी ऐसा कुछ हुआ।

शादी न होने पर निकला अनोखा तरीका

इस तीस वर्षीय शख्स का नाम दीपेंद्र राठौर है जिसकी शादी नहीं हुई है। दीपेंद्र राठौर ई-रिक्शा चलाता है। उसकी शादी नहीं हुई, तो उसने अनोखा तरीका अपनाया। दीपेंद्र ने अपने ई-रिक्शा में बड़ी होर्डिंग लगा रखा है, जिसमें उसने अपनी पूरी डिटेल दी है। इस होर्डिंग में उसने शिक्षा, हाइट, ब्लड ग्रुप आदि लिख रखा है। ई-रिक्शा को लेकर वह शहर में घूम रहा है।

होर्डिंग में लिखी यह बात

वह ई-रिक्शा को जहां लेकर जाता है, लोग होर्डिंग में लिखी बातों को पढ़ने लगते हैं। इस समय वह शहर में चर्चा का विषय बन हुआ। उसका कहना है कि वह 30 साल का हो चुका है, लेकिन कोई रिश्ता नहीं आ रहा है। उसकी चाहता है कि शादी हो जाए। इसलिए वह ऐसा करने के लिए मजबूर है। होर्डिंग में उसने एक खास बात लिख रखी है। उसने लिखा है शादी करने में जाति और धर्म कोई बंधन नहीं है। किसी भी जाति और धर्म की युवती या उसके परिवार के लोग शादी का प्रस्ताव लेकर उसके पास आ सकती है।

लोग सुना रहे ताने

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीपेंद्र का कहना है कि उसके घर वालों ने कई उसकी शादी की बात चला चुके थे, लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से उसका रिश्ता टूट जाता था। शादी नहीं होने से लोग उसे ताने देने लगे थे। इसकी वजह से उसने यह अनोखा रास्ता अपनाया और अपने रिक्शा के ही पीछे शादी के लिए बायोडाटा लगा दिया। अब बताया जा रहा है कि दीपेंद्र के पास कई रिश्ते आ रहे हैं।

Tags: MADHYA PARDESH
SendShareTweet

Related Posts

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
उत्तराखंड बारिश कहर: कोटद्वार हाईवे पर धंसा स्क्रबर, गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक फंसा, दस घंटे से यातायात ठप

उत्तराखंड बारिश कहर: कोटद्वार हाईवे पर धंसा स्क्रबर, गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक फंसा, दस घंटे से यातायात ठप

July 9, 2025
Next Post
यहां मिलेगा ‘निवाला प्यार का’, उत्तराखंड में पहली बार ट्रांसजेंडर ने खोला फूड ट्रक, मिलेंगी शानदार डिश

यहां मिलेगा 'निवाला प्यार का', उत्तराखंड में पहली बार ट्रांसजेंडर ने खोला फूड ट्रक, मिलेंगी शानदार डिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org