Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 4 अगस्त को विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा दिल्ली में फहराएगा – अरविंद केजरीवाल

by news24desk
December 22, 2022
in Delhi, National, Political
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि आगामी 4 अगस्त को दिल्ली के हजारों बच्चे इकट्ठे होकर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे और हम 130 करोड़ भारतवासी भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। इन 75 सालों में कई देश हमसे आगे निकल गए, हम पीछे क्यों रह गए? अगर इन नेताओं और इन पार्टियों के भरोसे देश को छोड़ दिया, तो अगले और 75 साल देश पीछे रह जाएगा। इसलिए आइए, आजादी के 75वें वर्ष में हम प्रण लें कि हम 130 करोड़ भारतवासी एकजुट होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 75 साल पहले जब सारा देश इकट्ठा हुआ था तो हमने अंग्रेजों को भगा दिया था। अब हम सब एक बार फिर इकट्ठे होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पूरा देश आजादी के 75 वर्ष बना रहा है। हर भारतवासी देश भक्ति में डूबा है। 4 अगस्त को दिल्ली में हजारों- हजार बच्चे इकट्ठे होंगे और दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे और उस दिन संकल्प लेंगे कि अब भारत रुकेगा नहीं, अब भारत थमेगा नहीं, अब हम 130 करोड़ भारतवासी मिलकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। इन 75 साल में कई देश हम से आगे निकल गए। हम पीछे क्यों रह गए? हम किसी से कम तो नहीं है। भगवान ने हमको सब कुछ दिया है। नदियां, पहाड़, खनिज पदार्थ, जड़ी बूटियां, फसलें, समुद्र सब कुछ भगवान ने दिया है। भारत के लोग दुनिया में सबसे बुद्धिमान हैं और सबसे मेहनती हैं। फिर भी हम पीछे क्यों रह गए हैं? अगर इन नेताओं और इन पार्टियों के भरोसे देश को छोड़ दिया तो अगले और 75 साल देश पीछे रह जाएगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब देश के 130 करोड़ लोगों को जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। आइए, आजादी के 75वें वर्ष में हम प्राण लें कि हम भारत के 130 करोड़ लोग एक साथ मिलकर, एकजुट होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे। कुछ लोग पूछते हैं कि कैन इंडिया लीड द वेल, क्यों नहीं। आपको क्या लगता है। क्यों नहीं भारत विश्व का नंबर वन बन सकता है। लेकिन इसके लिए आपको काम करना पड़ेगा। भारत के 130 करोड़ लोगों को साथ आना होगा। व्यापारी, किसान, उद्योगपति, मजदूर, नौकरी पेशा, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील सबको साथ आना होगा। 75 साल पहले जब सारा देश इकट्ठा हुआ था, तो हमने अंग्रेजों को भगा दिया था अब हम सब एक बार फिर इकट्ठे होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “पूरा देश आज़ादी के 75 वर्ष मना रहा है। 4 अगस्त को दिल्ली के हज़ारों बच्चे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे। अब हम 130 करोड़ भारतवासी मिलकर इंडिया को दुनिया का नंबर 1 देश बनाएंगे।”

Tags: Aam Aadmi PartyAam Aadmi Party UttarakhandAAPArvind KejriwalChief Minister Arvind Kejriwal
SendShareTweet

Related Posts

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
उत्तराखंड बारिश कहर: कोटद्वार हाईवे पर धंसा स्क्रबर, गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक फंसा, दस घंटे से यातायात ठप

उत्तराखंड बारिश कहर: कोटद्वार हाईवे पर धंसा स्क्रबर, गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक फंसा, दस घंटे से यातायात ठप

July 9, 2025
Next Post
AAP के राज्यसभा सांसदों के निलंबन के खिलाफ देहरादून में आप का बीजेपी के खिलाफ प्रर्दशन

AAP के राज्यसभा सांसदों के निलंबन के खिलाफ देहरादून में आप का बीजेपी के खिलाफ प्रर्दशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org