Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार पर्यावरण को बचाने की मुह‍िम के जर‍िए बच्‍चों और युवाओं को जोड़ने की तैयारी में

by news24desk
June 26, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

लखनऊ, उत्‍तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार पर्यावरण को बचाने की मुह‍िम के जर‍िए बच्‍चों और युवाओं को जोड़ने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार ने आगामी वर्षा काल में आयोजित होने वाले 35 करोड़ पौधारोपण अभियान में बच्चों व युवाओं को जोड़ने की अनूठी पहल की है।

सरकार बाल वन व युवा वन के जरिए बच्चों व युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगी। प्रत्येक जिले के बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में बाल वन व उच्च एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में युवा वन स्थापित किए जाएंगे। इनमें फलदार, छायादार व शोभाकार पौधे बच्चों व युवाओं से लगवाए जाएंगे।

35 करोड़ पौधारोपण अभियान में 14 करोड़ पौधे वन विभाग लगाएगा, जबकि 21 करोड़ पौधे अन्य 25 सरकारी विभाग मिलकर लगाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग को 2.80 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इतना ही लक्ष्य माध्यमिक शिक्षा विभाग को भी दिया गया है।

प्राविधिक शिक्षा विभाग को 5.60 लाख व उच्च शिक्षा को 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसी लक्ष्य के तहत सरकार युवाओं व बच्चों को अभियान से जोड़ने जा रही है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों की दिलचस्पी पौधारोपण में बढ़ाने के लिए बाल वन स्थापित किए जाएं।

युवाओं के लिए युवा वन बनाए जाएं। उन्होंने इस संबंद्ध में आगे की रणनीति तय करने के लिए बेसिक, माध्यमिक, उच्च्च व प्राविधिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिवों की बैठक 28 जून को बुलाई है। वहीं, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ईवा शर्मा ने सभी कमिश्नर, डीएम, सीडीओ व डीएफओ को अपने-अपने यहां इन वनों की स्थापना के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

SendShareTweet

Related Posts

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

Best NDA Coaching in India – देश सेवा के सपनों की उड़ान इंडियन डिफेन्स अकादमी के साथ

October 13, 2025
मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री के आदेश पर चला ऑपरेशन कालनेमि, 25 फर्जी बाबाओं की गिरफ्तारी

July 12, 2025
कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 2.5 करोड़ रुपये, अब 5000 बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति

July 11, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

देहरादून पंचायत चुनाव में 299 नामांकन खारिज, दस्तावेजों की कमी बनी बड़ी वजह

July 11, 2025
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में गैस सिलिंडर विस्फोट से एक की मौत, दस घायल; सीएम धामी ने जताया शोक

July 10, 2025
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम प्रस्ताव पास, जियो थर्मल नीति से लेकर पेंशन संशोधन तक लिए गए निर्णय

July 9, 2025
Next Post
अमरनाथ यात्रा पर हमले की कोशिश नाकाम,पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

अमरनाथ यात्रा पर हमले की कोशिश नाकाम,पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org