उत्तराखंड में मौसम इस बार जनमानस को राहत देने के विचार में नहीं है। आज फिर देवभूमी का मौसम शुष्क हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों को देखा जा सकता है लेकिन मैदानी क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के 5 जिलों के लिए राहत नजर आ रही है। आज चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादलों के बीच हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और चटख धूप खिलने से तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। साथ ही फिलहाल उमसभरी गर्मी से राहत नजर नही आ रही है। इसके साथ ही देहरादून के अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। दून का पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया है।