Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

weather Update uttarakhand: आने वाले दो दिनों में देखा जा सकता ठंड का प्रकोप, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट जारी, जाने आज के मौसम का हाल

by Ashutosh Negi
December 12, 2024
in Weather
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून। प्रदेश की पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई है। आने वाले 2 दिनों में राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार नजर आ रहे हैैं, जिसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है। वहीं, कई इलाकों में शून्य से नीचे माइनस में भी तापमान पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और रात में 5.0 डिग्री सेल्सियस तक ठंड रहने की उम्मीद है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 79 पर है, जो काफी अच्छी वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। आज आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है, हालांकि मौसम विभाग ने संभावित ग्राउंड फ्रॉस्ट के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में आने वाले दो दिनों में ठंड का प्रकोप देखा जा सकता है। रात के वक्त में मैदान से लेकर पहाड़ तक पाला पड़ने से परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है। आगे उन्होंने बताया कि गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है।

तापमान की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

SendShareTweet

Related Posts

Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के इन दो जिलों के लिए विभाग का येलो अलर्ट जारी, दिन में चटक धूप, रात को बढ़ रही ठंड़

Uttarakhand Weather Updates: 11 और 12 दिसंबर को इन जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी, प्रदेश में एक बार फिर मौसम शुष्क

December 11, 2024
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश में दो दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद आज से रहेगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश में दो दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद आज से रहेगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

December 10, 2024
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: बदरी-केदार समेत इन स्थानों पर हुई बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट

December 9, 2024
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

December 7, 2024
Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के इन दो जिलों के लिए विभाग का येलो अलर्ट जारी, दिन में चटक धूप, रात को बढ़ रही ठंड़

Uttarakhand Weather Updates: 8 और 9 दिसंबर को हो सकती है हल्की बारिश, आज दून में छाया रहेगा कोहरा

December 5, 2024
Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के इन दो जिलों के लिए विभाग का येलो अलर्ट जारी, दिन में चटक धूप, रात को बढ़ रही ठंड़

Uttarakhand Weather Updates: सूखी ठंड का स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर, जानें आज के मौसम का अपडेट

December 4, 2024
Next Post

BUDGET 2025 : उत्तराखंड का केंद्रीय करों में हिस्सा बढ़ा, सीएम धामी ने इसलिए बजट को बताया खास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org