Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

Election result 2022 uttarakhand assembly election

by news24desk
March 10, 2022
in Banking, Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्‍तराखंड में मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान आने लगे हैं। सुबह साढ़े आठ बजे तक करीब 60 सीटों के रुझान आए। इसमें 30 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि 28 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं, एक पर आप और एक पर अन्‍य आगे चल रहे हैं।

Uttarakhand Election Results Update

 

  • उत्तरकाशी जनपद की पुरोला विधानसभा के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बनाई बढ़त।
  • उत्‍तराखंड में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्‍कर, दोनों 34 सीटों पर बनाए हुए हैं बढ़त। 

     

  • लक्सर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में बसपा प्रत्याशी शहजाद को 3031, कांग्रेस प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी को 1480 और भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता को 943 मत प्राप्त हुए हैं।
  • भगवानपुर विधानसभा सीट से ममता राकेश 1900 वोट से आगे चल रही हैं। भेल रानीपुर विधानसभा के पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान को 4267 वोट तो वहीं भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान को 2987 मत प्राप्त हुए हैं। 

     

  • देहरादून जनपद की सहसपुर सीट पर कांग्रेस को बढ़त। पहले राउंड में कांग्रेस के आर्येंद्र शर्मा आगे। आर्येंद्र को 5279 मत मिले। बीजेपी के सहदेव पुंडीर को 3543 मत मिले। 

     

  • सभी मतगणना स्थलों में मतगणना शुरू उत्‍तराखंड में सभी मतगणना स्थलों में मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले सैन्य वोटरों के पोस्टल बैलट की हो रही स्क्रूटिनी। इसके बाद 8:30 बजे से सभी ईवीएम मशीनों में मतगणना शुरू होगी।
  • पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मतगणना से पहले अपने आवास पर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि वह अपनी और पार्टी की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। जनता कांग्रेस को बहुमत देगी, एक-दो घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी। 48 के आसपास सीट आएंगी। हमें किसी तरह की चिंता नहीं है। 

     

  • प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं के लिए 107314 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं। वहीं कुल 166325 पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं। इनमें सर्विस मतदाताओं के 42110, निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के 49264 और 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं के 15940 पोस्टल बैलेट शामिल हैं।
  • कर्णप्रयाग, गंगोत्री, थराली, डीडीहाट और पिथौरागढ़ विधानसभा सीटों का परिणाम सबसे देर में आने की संभावना जताई जा रही है। यहां पोस्टल बैलेट के कारण मतगणना में 10 घंटे तक का समय लग सकता है। 

     

  • प्रदेश की 70 सीटों में सबसे पहले परिणाम ज्वालापुर, किच्छा और गदरपुर विधानसभा का आने की संभावना है। यहां मतगणना शुरू होने से तीन घंटे की अवधि में परिणाम आ सकता है।
  • उत्तरकाशी की तीनों विधानसभा सीट की मतगणना जिला मुख्यालय स्थिति कीर्ति इंटर कालेज में आज होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

     

  • उत्‍तराखंड में है कुल 70 विधानसभा सीट। इसमें 41 सीट गढ़वाल में तो 29 सीट कुमाऊं मंडल में है

14 फरवरी को हुआ था मतदान

24 दिनों का इंतजार खत्म हुआ और अब बस कुछ घंटों में उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा की तस्वीर आपके सामने होगी। गत 14 फरवरी को 632 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हुआ था, जिनमें से सभी 70 सीटों पर मतदाताओं का सबसे अधिक स्नेह पाने वाले एक-एक प्रत्याशी लोकतंत्र के महासमर में विजेता बनकर उभरेंगे।

उत्‍तराखंड इस बार हुआ 65.37 प्रतिशत मतदान

उत्तराखंड के 13 जिलों में कुल 70 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की कुल संख्या 81,72,173 है, इनमें से 53,42,462 यानी 65.37 प्रतिशत ने मतदान किया। यह दोपहर बाद पता चल जाएगा जनता ने किसे चुना।

एक्जिट पोल में भाजपा-कांग्रेस सत्ता के करीब

इस बार मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव के लगभग बराबर ही रहा, लिहाजा इस आधार पर परिणाम का आकलन करने वाले भी खामोश हैं। उस पर रही-सही कसर तमाम एक्जिट पोल ने पूरी कर दी, जिनमें भाजपा और कांग्रेस, दोनों को ही सत्ता के करीब बताया गया।

जीत के दावे भाजपा और कांग्रेस, दोनों के ही हैं, मगर यह भी सच है कि पूरी तरह आश्वस्त कोई नहीं दिख रहा। इस बार राज्य की 70 में से 53 विधानसभा सीटों पर पुरुष से अधिक महिला मतदाताओं ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल किया, तो उत्सुकता यह भी है कि इसका फायदा किस राजनीतिक दल को मिलने जा रहा है।

चौथी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली थी 57 सीटें

2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बहुमत प्राप्‍त कर सरकार बनाई थी। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्‍यमंत्री बनाया गया था। राज्य की चौथी विधानसभा में 70 सीटों में से भाजपा ने 57, कांग्रेस ने 11 और निर्दलीय प्रत्‍याशियों ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।

SendShareTweet

Related Posts

heavy-rain-in-uttarakhand weather today

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, इतने दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी!

May 2, 2025
rekha arya

38th National Games : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका

May 1, 2025

शादी के बंधन में बंधे UK07 Rider Anurag Dobhal, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, देखे तस्वीरें

May 1, 2025

हज यात्रा 2025 : उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, जानिए कब और कहा लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

May 2, 2025
hacker

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पाकिस्तानी हैकर्स ने की आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक, लगाया पाकिस्तान का झंडा

April 29, 2025
सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, रखी राज्य की प्राथमिकताएं

April 29, 2025
Next Post
Breaking News Today In Hindi

Election update 2022 Tehri Garhwal

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org