Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

भगवंत मान का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा ऐक्शन, स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पद से हटाया

by news24desk
May 24, 2022
in Political
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

पंजाब की भगवंत मान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्री पद से हटा दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने उन्हें मंत्री पद से हटाया। सिंगला पर आरोप लग रहे थे उन्होंने प्रोजेक्टों में एक फीसद कमीशन की मांग की है। मुख्यमंत्री ने सिंगला पर केस दर्ज करने को भी कहा है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनके ध्यान में एक मामला आया कि सरकार का एक मंत्री प्रोजेक्टों में एक प्रतिशत कमीशन मांगता है। कहा कि इस केस का सिर्फ उन्हें पता है। इसके बारे में मीडिया को भी पता नहीं है।

भगवंत मान ने कहा कि इस केस को वह चाहते तो दबा भी सकते थे, लेकिन उन्होंने लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा किया था। इसलिए वह ऐसे लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने जनता से वादा किया है कि वह ईमानदार सरकार देंगे। सरकार में जो भी भ्रष्टाचार करेगा उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा।

विजय सिंगला मानसा से विधायक हैं। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया। मानसा क्षेत्र को 27 वर्ष के बाद मंत्रिमंडल में स्थान मिला था। 27 वर्ष पहले राजिंदर कौर भट्ठल की अगुआई वाली सरकार में शेर सिंह गागोवाल मंत्री बनाया गया था।

सिद्धू मूसेवाला को हराने वाले विजय सिंगला पहली बार विधायक बने। सिंगला ने 1992 में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से बीडीएस की डिग्री हासिल की। वह मानसा में अपना अस्पताल चलाते हैं। सिंगला पर लगातार आरोप लग रहे थे कि वह प्रोजेक्टों में कमीशन मांग रहे हैं। आम आदमी पार्टी हाईकमान को जब यह पता चला तो सीएम भगवंत मान ने उन्हें पद से हटा दिया।

वेरका बोले- कमीशन की झगड़ा

वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार वेरका ने कहा कि हकीकत यह है कि आम आदमी पार्टी की सरकार में कमीशन का झगड़ा पड़ा हुआ है। कहा कि कमीशन पंजाब के मंत्री ले या दिल्ली वाले इसको लेकर विवाद है। इसी विवाद में सिंगला की बलि ली गई है।

SendShareTweet

Related Posts

उत्तरप्रदेश विधानसभा में धर्म परिवर्तन संशोधन विधेयक पारित, आजीवन कारावास और पांच लाख रुपये जुरमाना

उत्तरप्रदेश विधानसभा में धर्म परिवर्तन संशोधन विधेयक पारित, आजीवन कारावास और पांच लाख रुपये जुरमाना

July 30, 2024
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात, जैविक उत्पादों की खरीद के लिए एनसीओएल के साथ एमओयू पर जल्द हस्ताक्षर

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात, जैविक उत्पादों की खरीद के लिए एनसीओएल के साथ एमओयू पर जल्द हस्ताक्षर

July 29, 2024
झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को दी जमानत, रांची जमीन घोटाले का है मामला

झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को दी जमानत, रांची जमीन घोटाले का है मामला

July 29, 2024
सांसद अमृत पाल सिंह का भाई हुआ ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, जालंधर देहात पुलिस ने 5 ग्राम ‘आइस’ के साथ पकड़ा

सांसद अमृत पाल सिंह का भाई हुआ ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, जालंधर देहात पुलिस ने 5 ग्राम ‘आइस’ के साथ पकड़ा

July 12, 2024
कांग्रेस अफवाह फैलाकर मतदान प्रभावित करने की कर रहा है कोशिश, भाजपा ने लगाया आरोप

कांग्रेस अफवाह फैलाकर मतदान प्रभावित करने की कर रहा है कोशिश, भाजपा ने लगाया आरोप

July 10, 2024
मंगलौर में मतदान के समय हुई गोलीबारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

मंगलौर में मतदान के समय हुई गोलीबारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

July 10, 2024
Next Post
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा- कोई भी हमलावर छोड़ा नहीं जाएगा, अब एक्शन का समय… कुछ करना ही होगा

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा- कोई भी हमलावर छोड़ा नहीं जाएगा, अब एक्शन का समय... कुछ करना ही होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org