छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने 13 वर्षीया नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारीयों ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।
देहरादून।पुलिस अधिकारीयों ने बताया की शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने 14 वर्षीय एक लड़के और 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उन्होंने यह बताया की लड़की और उसकी माँ की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्यवाही की है। पुलिस अधिकारी ने बताया की लड़की की माँ के अनुसार, उसकी बेटी 14 वर्षीय आरोपी को पहले से जानती थी।
शिकायत के, अनुसार किशोर ने मंगलवार रात दो बजे पीड़िता को फ़ोन पर सन्देश भेजा की उसकी अश्लील तसवीरें उसके पास हैं और उसने इन् तस्वीरों को सार्वजनिक करने का भय दिखाकर किशोरी को देर रात मंदिर के पास मिलने बुलाया।
अधीकारियों ने बताया की जब लड़की उससे मिलने पहुंची तब वहां किशोर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था उन्होंने बताया की दोनों आरोपियों ने पहले लड़की को कुछ नशीला पदार्थ खिलाया फिर जब वह बेहोश होगयी तो उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस अधिकारीयों ने बताया की रात लगभग तीन बजे जब लड़की की माँ उसे ढूंढते हुए घटनास्थल पहुंची तब दोनों आरोपी मौके पर फरार होगये। उन्होंने ने बताया की मामला दर्ज करने के पुलिस ने आरोपियों की खोज शुरू की और गुरुवार को उनको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।