Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

इंदौर शहर की दिल दहलाने वाली घटना, सगे मौसा ने भतीजी का रेप कर पत्थर से कुचलकर करी हत्या

by Hem Chander
July 22, 2024
in crime
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून: इंदौर शहर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है, सगे मौसा ने अपनी ही भतीजी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है। इंदौर शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का ये मामला सामने आया है। दरअसल, रविवार को पुलिस को एक युवती का शव मिला था। जब मामले की जांच हुई तो पता चला की मृतक युवती की हत्या खुद उसके मौसा ने की है। पुलिस ने मौसा समेत पड़ोसियों को मामले की जाँच के लिए हिरासत में लिया है।

दुष्कर्म करता था मौसा

पूछताछ करने पर पता चला कि मौसा अपनी ही सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म करता था। मृतका अपने साथ हुई घटना की शिकायत पुलिस थाने करने जा रही थी। बदनामी के डर से मौसा ने युवती के सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

मौसा के साथ रहती थी युवती

डीसीपी जोन-3 पंकज पांडेय के मुताबिक, मृतका की उम्र 24 साल की थी। उसके माता-पिता गुजरात के वडोदरा शहर में रहते हैं। युवती अपने मौसा के साथ रहती थी। पुलिस को युवती का शव रविवार सुबह खाली मैदान में अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ। युवती की हत्या पत्थर से कुचलकर हुई थी। डीसीपी के अनुसार, युवती नशा भी करती थी। आशंका जताई जा रही है कि युवती के नशे की हालत में रहने के कारण मौसा ने उसका फायदा उठाया होगा। साथ ही उसके पड़ोसी ने भी फायदा उठाते हुए युवती के साथ दुष्कर्म किया।

पड़ोसी ने भी किया दुष्कर्म

पुलिस ने जाँच पड़ताल के लिए मौसा को हिरासत में लिया है। आठ साल की बच्ची ने घटना के बारे में बताते हुए कहा की, विवाद रविवार रात को हुआ था। युवती बार-बार पुलिस से शिकायत करने की धमकी दे रही थी। पुलिस ने थोड़ा सख्ती के साथ मौसा से पूछताज करी। डीसीपी ने बताया कि मृतका के पड़ोसियों ने उसके के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसियों को हिरासत में ले लिया है।

Tags: indorRape
SendShareTweet

Related Posts

ठगो के स्कैम का शिकार हुई मैक्स अस्पताल की महिला डॉक्टर, 12.40 लाख रुपये ठग दिए

ठगो के स्कैम का शिकार हुई मैक्स अस्पताल की महिला डॉक्टर, 12.40 लाख रुपये ठग दिए

July 31, 2024
लगातार बढ़ रहे वन्यजीवों के तस्करी के मामले, तीन तस्करो को पुलिस ने हाथी के दांतो के साथ किया गिरफ्तार

लगातार बढ़ रहे वन्यजीवों के तस्करी के मामले, तीन तस्करो को पुलिस ने हाथी के दांतो के साथ किया गिरफ्तार

July 29, 2024
चम्पावत अपने रिश्तेदरों के यहां पढ़ने गयी नाबालिग का रिश्ते के भांजे ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दोनों फरार

चम्पावत अपने रिश्तेदरों के यहां पढ़ने गयी नाबालिग का रिश्ते के भांजे ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दोनों फरार

July 26, 2024
चालक और परिचालक ने युवती के साथ किया रेप का प्रयास, चलती बस से कूदकर बचाया खुद को

चालक और परिचालक ने युवती के साथ किया रेप का प्रयास, चलती बस से कूदकर बचाया खुद को

July 20, 2024
बाबा नीब करौरी महाराज के नाम पर हो रही ऑनलाइन लूट, भक्तो से लाखो की धोखाधड़ी

बाबा नीब करौरी महाराज के नाम पर हो रही ऑनलाइन लूट, भक्तो से लाखो की धोखाधड़ी

July 19, 2024
Bathinda:डॉक्टर से लाखों की रंगदारी मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार, प्राइवेट काम करता है आरोपी

Bathinda:डॉक्टर से लाखों की रंगदारी मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार, प्राइवेट काम करता है आरोपी

July 18, 2024
Next Post
14 वर्षीय किशोर की निपाह वायरस के कारण मौत, 246 लोग थे युवक के संपर्क में

14 वर्षीय किशोर की निपाह वायरस के कारण मौत, 246 लोग थे युवक के संपर्क में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org