Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

विदेशी निवेशकों का उत्तराखंड में निवेश का बढ़ा क्रेज, अब तक लंदन में चार हजार आठ सौ करोड़ का हुआ करार

विदेशी निवेशकों का उत्तराखंड में निवेश का बढ़ा क्रेज, अब तक लंदन में चार हजार आठ सौ करोड़ का हुआ करार

by Rida parveen
September 27, 2023
in Political, Gadhwal, Kumaon, National, Religion, Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

सीएम धामी का लंदन प्रवास रंग ला रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु लंदन में आज दूसरे दिन सीएम धामी की उपस्थिति में दो अलग-अलग कंपनियों के साथ 4800 करोड़ के MOU साइन किए गए। इसके साथ ही सीएम धामी ने लंदन की पार्लियामेंट का भी भ्रमण किया।

लंदन में दूसरे दिन 4800 करोड़ के MOU साइन

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए मुख्यमंत्री धामी ने रोड शो में प्रतिभाग करते हुए लंदन के कई प्रमुख बिजनेस हाउसेस के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में अलग-अलग कंपनियों के साथ 4800 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किए गए। औद्योगिक समूह कयान जेट के साथ दो अलग-अलग एमओयू में 3800 करोड़ और उषा ब्रेको के साथ 1000 करोड़ रुपए के इनवेस्टमेंट के एमओयू साइन किए गए। पोमा ग्रुप के साथ ₹2000 करोड़ का एमओयू एवं बर्मिंघम में अलग अलग कंपनियों के साथ 1500 करोड़ का इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किया गया। कयान जेट द्वारा औली, दयारा बुग्याल और मुन्स्यारी में स्कींग रिसॉट प्रोजेक्ट्स विकसित करने को लेकर सहमति बनी।

इसके साथ ही रोपवे के क्षेत्र में अग्रणी उषा ब्रेको लिमिटेड के साथ हरिद्वार और अन्य जनपदों में रोपवे विकसित करने पर सहमति बनी। लंदन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शिक्षा, पर्यटन, आईटी और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न 80 उद्योग घरानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने इंडिया हाउस और पार्लियामेंट हाउस का दौरा भी किया और ब्रिटेन की संसद के सदस्यों से चर्चा वार्ता की। भ्रमण के दौरान प्रदेश सरकार के डेलिगेशन ने लंदन ने टूर एंड ट्रेवलिंग क्षेत्र से जुड़े प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की और राज्य में बेहतर परिवहन तकनीक पर विचार साझा किये।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित किया किया।संयोग से आज विश्व पर्यटन दिवस भी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन बाने की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है उत्तराखण्ड में वेलनेस टूरिज्म और विलेज टूरिज्म जैसी अनेक सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में ऋषिकेश योग और आध्यात्म की वैश्विक राजधानी के रुप में जाना जाता है। यूरोप से लेकर अन्य देशों के पर्यटक हर साल बड़ी तादात में योग आध्यात्म के लिए उत्तराखण्ड का रुख करते हैं।सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ऋषिकेश एवं अन्य स्थानों पर विश्वस्तरीय कन्वेशनर सेंटर की स्थापना हेतु निवेशकों से बातचीत कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीे के नेतृत्व में आयोजित जी20 समिट के सफल आयोजन से व्रिटेन और भारत दोनों देशों के रिश्तों को और अधिक मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है जो प्रदेश की आर्थिकी को नई गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

इस दौरान भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने उत्तराखण्ड सरकार की विभिन्न नीतियों और सकारात्मक विजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश की राष्ट्रीय राजधानी से कुछ दूरी पर होने के कारण कारण दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए वीकेंड्स डेस्टिनेशन के रुप में विकसित हो गया है। उच्चायुक्त ने अपने पुराने अनुभवों को साझा करते हुए लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी से जुड़े स्मरण साझा किए। इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव उद्योग विनय शंकर पांड्ेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा समेत डेलिगेशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

SendShareTweet

Related Posts

रुड़की में तेज रफ्तार बस ने बाइक और रेहड़ी को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, तीन घायल

रुड़की में तेज रफ्तार बस ने बाइक और रेहड़ी को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, तीन घायल

June 14, 2025
भारतीय सेना को मिले 419 नए युवा अफसर, IMA से कुल 451 कैडेट्स पासआउट

भारतीय सेना को मिले 419 नए युवा अफसर, IMA से कुल 451 कैडेट्स पासआउट

June 14, 2025
फर्जी दस्तावेज बनवाकर निकाह करने वाले युवक, पत्नी और मौलाना पर मुकदमा

फर्जी दस्तावेज बनवाकर निकाह करने वाले युवक, पत्नी और मौलाना पर मुकदमा

June 14, 2025
ईरान-इजरायल तनाव से बढ़ी भारत की मुश्किलें

ईरान-इजरायल तनाव से बढ़ी भारत की मुश्किलें

June 14, 2025
एयर डिफेंस में आत्मनिर्भर भारत की छलांग

एयर डिफेंस में आत्मनिर्भर भारत की छलांग

June 14, 2025
नासा का रहस्यमयी मिशन: आयनमंडल की ‘अदृश्य परतों’ की होगी जाँच

नासा का रहस्यमयी मिशन: आयनमंडल की ‘अदृश्य परतों’ की होगी जाँच

June 13, 2025
Next Post
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org