रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है। भाजपा 46 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं। दोपहर बाद तक तस्Xzwj;वीर साफ हो जाएगी की किसकी सरकार बन रही है। गौरतलब है कि विगत 14 फरवरी को चुनाव हुए थे। पांचवीं विधानसभा के लिए 70 सीटों पर मतदान हुआ था। जिसके नतीजे आज आने वाले हैं। गुरुवार को रुझानों में भाजपा ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई हुई थी।

  • 01:05 PM, 10 Mar,2022

    लालकुआं सीट से हारे पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत

    पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत लालकुआं सीट से हार गए हैं। यहां इन्‍हें 14 हजार वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।

  • 12:59 PM, 10 Mar,2022

    वर्तमान मुख्‍यमंत्री और पूर्व मुख्‍यमंत्री अपनी-अपनी सीट पर पीछे

    उत्‍तराखंड के वर्तमान मुख्‍यमंत्री और पूर्व मुख्‍यमंत्री अपनी-अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। खटीमा सीट से मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी 2287 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत भी लालकुंआ सीट से पीछे चल रहे हैं।

  • 12:56 PM, 10 Mar,2022

    भगवा गुलाल से एक दूजे को रंग रहे कार्यकर्त्ता

    देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्त्ताओं में उत्साह, ढोल-नगाड़े के साथ जश्न मना रहे हैं। मुख्यालय परिसर में कार्यकर्त्ताओं की भीड़ उमड़ी हुई है। महापौर सुनील उनियाल गामा, खजानदास, नरेश बंसल कार्यकर्त्ताओं के साथ झूमे। भगवा गुलाल से कार्यकर्त्ता एक दूजे को रंग रहे हैं। विभिन्न जगहों से भाजपा के झंडे और मिठाई लेकर कार्यकर्त्ता मुख्यालय पहुंच रहे हैं।

  • 12:50 PM, 10 Mar,2022

    विकासनगर सीट से मुन्‍ना सिंह चौहान जीते

    देहरादून जिले की विकासनगर सीट से मुन्‍ना सिंह चौहान ने भी जीत हासिल कर ली। वहीं रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलते देख राजधानी देहरादून सहित पूरे राज्‍य में कार्यकर्ताओं में जश्‍न का माहौल है। देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस किया।

  • 12:47 PM, 10 Mar,2022

    खटीमा से सीएम धामी पीछे, बाजपुर से यशपाल आर्य आगे

    ऊधम सिंह नगर में मतगणना जारी है। बाजपुर से यशपाल आर्य आगे चल रहे हैं, जबकि खटीमा सीट से तीसरे राउंड में एक हजार से अधिक सीटों से सीएम धामी पीछे चल रहे हैं। रुद्रपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा आगे चल रही हैं। सितारगंज से भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा आगे चल रहे हैं। किच्छा से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ पीछे हो गए हैं, भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला आगे चल रहे हैं। गदरपुर से अरविंद पांडे आगे चल रहे हैं। जसपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

  • 12:42 PM, 10 Mar,2022

    लोहाघाट, प्रतापनगर और यमुनोत्री सीट का परिणाम आया

    सीटों पर नतीजे आने शुरू हो गए हैं। लोहाघाट सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी खुशाल सिंह अधिकारी, प्रतापनगर से कांग्रेस के प्रत्‍याशी विक्रम नेगी और यमुनोत्री से निर्दलीय प्रत्‍याशी संजय डोभाल ने जीत दर्ज कर ली है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *