Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

IOC Session 2023: 40 साल बाद भारत लौटी ओलिंपिक की यह बड़ी बैठक, मुंबई में होगा आयोजन

by news24desk
February 22, 2022
in Banking, National, Sports
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

IOC Session 2023: 40 साल बाद भारत लौटी ओलिंपिक की यह बड़ी बैठक, मुंबई में होगा आयोजन


Curated by:जसवीर मनवाल

भारत को अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के 140वें सत्र की मेजबानी मिल गई है। 40 साल बाद देश में आईओसी का सत्र आयोजित किया जाएगा। आखिरी बार 1983 में दिल्ली में सत्र का आयोजन किया गया था।

मुंबई:अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (IOC) के अगले सत्र की मेजबानी भारत को मिली है। 2023 में मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में यह मीटिंग होगी। भारत ने शनिवार को चीन के बीजिंग में 139वें आईओसी सत्र के दौरान भारत ने 2023 की मेजबानी करने का अधिकार जीता। बैठक की मेजबानी को लेकर हुए मतदान में भारत को 76 मतों में से 75 वोट मिले।देश के पहले व्यक्तिगत ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra), आईओसी सदस्य नीता अंबानी, भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, और युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर सहित भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने आईओसी सदस्यों को प्रस्तुति दी। 139वें आईओसी सत्र बीजिंग में चल रहे शीतकालीन ओलिंपिक के साथ आयोजित किया जा रहा  है।

दूसरा मौका है, जब भारत में आईओसी की सत्र आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 1983 में नई दिल्ली में सत्र का आयोजन हुआ था। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले नीती अंबनी ने बयान में कहा, ‘भविष्य में युवा ओलिंपिक और ओलिंपिक खेलों को भारत लाना हमारा सपना है। हम चाहते हैं कि दुनिया के सबसे युवा देश, भारत के नौजवान ओलिंपिक की भव्यता और विशालता को महसूस करें। हम इस साझेदारी को और मजबूत करना चाहते हैं।

आईओसी की वार्षिक बैठक की मेजबानी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि ओलिंपिक मूवमेंट 40 साल के इंतजार के बाद भारत वापस आ रहा है! मैं 2023 में मुंबई में आईओसी सत्र की मेजबानी करने का सम्मान भारत को सौंपने के लिए इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी की आभारी हूं। यह भारतीय खेलों के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा।’

भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ नरिंदर बत्रा ने एक बयान में कहा ‘मैं श्रीमती नीता अंबानी को उनके दृष्टिकोण और नेतृत्व के लिए और अपने सभी आईओसी सहयोगियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। अगले साल मुंबई में आपका इंतजार रहेगा। यह भारत के खेल के लिए एक नए युग की शुरुआत है। हम चाहते हैं कि ओलिंपिक मूवमेंट हमारी अगली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के निर्माण में केंद्रीय भूमिका निभाए। 2023 में मुंबई को यादगार आईओसी सत्र की मेजबानी देना, भारत की नई खेल क्षमता को प्रदर्शित करने की दिशा में पहला कदम होगा।

Tags: International Olympic committeeneeta ambani
SendShareTweet

Related Posts

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेंगी सहकारी समितियां : सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेंगी सहकारी समितियां : सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

July 8, 2025
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का सपना अभी भी अधूरा, उत्तराखंड कर रहा है अदालत के फैसले का इंतज़ार

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का सपना अभी भी अधूरा, उत्तराखंड कर रहा है अदालत के फैसले का इंतज़ार

July 8, 2025
रिवर्स पलायन के प्रेरणादायक उदाहरण बने गुंज्याल और नेगी : मुख्यमंत्री धामी

रिवर्स पलायन के प्रेरणादायक उदाहरण बने गुंज्याल और नेगी : मुख्यमंत्री धामी

July 8, 2025
नई दिल्ली में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन, उत्तराखण्ड के जैविक उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

नई दिल्ली में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन, उत्तराखण्ड के जैविक उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

July 8, 2025
उत्तराखंड की खेती को मिलेगा नया आयाम, केंद्र देगा 3800 करोड़ की विशेष सहायता

उत्तराखंड की खेती को मिलेगा नया आयाम, केंद्र देगा 3800 करोड़ की विशेष सहायता

July 8, 2025
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

कांवड़ मेला-2025: तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

July 8, 2025
Next Post
देश में कोरोना के मामलों में आज बढ़ोतरी, 24 घंटे में15 हजार से ज्यादा केस

देश में कोरोना के मामलों में आज बढ़ोतरी, 24 घंटे में15 हजार से ज्यादा केस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org