Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

बारिश के बाद मिली गर्मी से राहत, उत्तराखंड़ मे मानसून दस्तक, जाने आज के मौसम का हाल

by Ashutosh Negi
June 29, 2024
in Weather
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादूनः उत्तराखंड में मानसून की दस्तक। मानसून के आगमन के साथ ही पहाड़ के कई क्षेत्रों मे जमकर हुई बारिश। इस वर्ष मानसून आम वर्षों के मुतबिक कुछ दिनों की देरी से ही सही लेकिन मानसून ने आते ही कुछ जिलों को भिगो दिया है। अगले कुछ दिन के लिए भी प्रदेश में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। मई और जून महीने में बारिश का इंतजार करते लोगों को मानसून ने काफी राहत दी है। उत्तराखंड में जून महीने में प्री मानसून की बारिश ने गर्मी से कुछ हद तक छुटकारा दिलाया है। प्री मानसून की बारिश के चलते मैदानी इलाकों के तापमान में कमी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से बादल मंडराते रहे है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होती रही। पहाड़ों में भी कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र वर्षा भी होती रही। कुमाऊं के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा का क्रम बना हुआ है। अगले पांच दिन वर्षा का सिलसिला और तेज होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसारए आज देहरादूनए नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज.चमक के साथ तीव्र बौछारें के दौर होने की आशंका है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही कई स्थानों पर गरज.चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती है।

तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधमसिंह नगर का अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल का अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मसूरी का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.7 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

SendShareTweet

Related Posts

weather Update uttarakhand: आने वाले दो दिनों में देखा जा सकता ठंड का प्रकोप, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट जारी, जाने आज के मौसम का हाल

weather Update uttarakhand: आने वाले दो दिनों में देखा जा सकता ठंड का प्रकोप, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट जारी, जाने आज के मौसम का हाल

December 12, 2024
Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के इन दो जिलों के लिए विभाग का येलो अलर्ट जारी, दिन में चटक धूप, रात को बढ़ रही ठंड़

Uttarakhand Weather Updates: 11 और 12 दिसंबर को इन जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी, प्रदेश में एक बार फिर मौसम शुष्क

December 11, 2024
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश में दो दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद आज से रहेगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश में दो दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद आज से रहेगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

December 10, 2024
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: बदरी-केदार समेत इन स्थानों पर हुई बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट

December 9, 2024
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

December 7, 2024
Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के इन दो जिलों के लिए विभाग का येलो अलर्ट जारी, दिन में चटक धूप, रात को बढ़ रही ठंड़

Uttarakhand Weather Updates: 8 और 9 दिसंबर को हो सकती है हल्की बारिश, आज दून में छाया रहेगा कोहरा

December 5, 2024
Next Post
आज गुरुवार को कई पर्वतीय व मौदानी क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर वर्षा के आसार, जाने आज के मौसम का हाल

मानसून की बारिश से बने बाढ़ जैसे हालात, जाने आज के मौसम का हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org