• Latest
  • Trending
उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित नहीं रहेगा कोई छात्रः डॉ. धन सिंह रावत

September 15, 2023
Top 10 Construction Company in Haldwani

Top 10 Construction Company in Haldwani

September 29, 2023
बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी

September 28, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार*

September 27, 2023
ADVERTISEMENT
विदेशी निवेशकों का उत्तराखंड में निवेश का बढ़ा क्रेज, अब तक लंदन में चार हजार आठ सौ करोड़ का हुआ करार

राममंदिर की गर्भगृह में होंगे दो रामलला, हर साल रामनवमी को होगा ‘चमत्कार’, जानिए क्या है तैयारी?

September 26, 2023
लंदन में सीएम धामी ने किया 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू

जिला प्रशासन को पर्याप्त पेयजल व बिजली आपूर्ति के लिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश

आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना का ज़िक्र करते हुए उसका आवंटन किया।

September 25, 2023
अह़कर काशीपुरी की जन्मशताब्दी पर समारोह आयोजित*

अह़कर काशीपुरी की जन्मशताब्दी पर समारोह आयोजित

September 25, 2023
देहरादून में शुरू हुआ पॉलीथिन कचरा बैंक, प्रेमचंद अग्रवाल ने किया उद्घाटन

September 24, 2023
सीएम धामी ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना

“मन की बात” में पीएम ने की नैनीताल में घोड़ा लाइब्रेरी शुरू करने वाले शुभम की तारीफ

Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित नहीं रहेगा कोई छात्रः डॉ. धन सिंह रावत

उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित नहीं रहेगा कोई छात्रः डॉ. धन सिंह रावत

by Rida parveen
September 15, 2023
in Political, National, Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून, 14 सितम्बर 2023

सूबे की विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं अन्य कारणों से उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिये एक और मौका दिया जायेगा। प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं का नजदीकी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। ऑफलाइन पंजीकरण छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका देते हुये एक बार पुनः समर्थ पोर्टल खोला जायेगा।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभिन्न कारणों से उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका देने को कहा। उन्होंने बताया कि विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा में उत्तीर्ण 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं, केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश से वंचित छात्रों एवं अन्य कारणों से प्रवेश न ले पाने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य विश्वविद्यालयों एवं राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिये ऑफलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिये गये हैं। ऑफलाइन पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर एक सप्ताह के लिये अंतिम बार समर्थ पोर्टल खोल दिया जायेगा ताकि संबंधित महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय अपने यहां पंजीकृत छात्रों का पोर्टल पर ऑनलाइन डाटा अपलोड कर सकेंगे।

बैठक में अपर सचिव उच्च शिक्षा आशीष श्रीवास्तव, निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. सी.डी. सूंठा, संयुक्त निदेशक डॉ. ए.एस. उनियाल अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

*नये महाविद्यालयों के भवनों को शीघ्र मिलेगी भूमि*
सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर नव सृजित राजकीय महाविद्यालयों को भूमि आवंटन को लेकर विभागीय बैठक ली। जिसमें संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों एवं उप जिलाधिकारियों एवं संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। विभागीय मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये प्रत्येक ब्लॉक में नये महाविद्यालयों स्थाना की है। जिनमें से कई महाविद्यालयों को भूमि उपलब्ध करा दी गई है, जबकि कुछ महाविद्यालयों को अभी तक भूमि आवंटित नहीं हो पायी है। जिसको लेकर संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही राजकीय महाविद्यालय खाड़ी (टिहरी), मोरी (उत्तरकाशी), रामगढ़ (नैनीताल), देहरादून शहर, भोपतवाला (हरिद्वार), नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) एवं राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर को भूमि उपलब्ध करा दी जायेगी।

SendShareTweet
ADVERTISEMENT

Related Posts

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी

September 28, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार*

September 27, 2023
विदेशी निवेशकों का उत्तराखंड में निवेश का बढ़ा क्रेज, अब तक लंदन में चार हजार आठ सौ करोड़ का हुआ करार

विदेशी निवेशकों का उत्तराखंड में निवेश का बढ़ा क्रेज, अब तक लंदन में चार हजार आठ सौ करोड़ का हुआ करार

September 27, 2023
राममंदिर की गर्भगृह में होंगे दो रामलला, हर साल रामनवमी को होगा ‘चमत्कार’, जानिए क्या है तैयारी?

राममंदिर की गर्भगृह में होंगे दो रामलला, हर साल रामनवमी को होगा ‘चमत्कार’, जानिए क्या है तैयारी?

September 26, 2023
लंदन में सीएम धामी ने किया 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू

लंदन में सीएम धामी ने किया 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू

September 26, 2023
जिला प्रशासन को पर्याप्त पेयजल व बिजली आपूर्ति के लिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश

जिला प्रशासन को पर्याप्त पेयजल व बिजली आपूर्ति के लिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश

September 26, 2023
Next Post
इस वर्ष मिल रही 24 हजार नियुक्तियां अब तक की सरकारों मे सर्वाधिक: जोशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

No Result
View All Result

Recent News

Top 10 Construction Company in Haldwani

Top 10 Construction Company in Haldwani

September 29, 2023
बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी

September 28, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार*

September 27, 2023
विदेशी निवेशकों का उत्तराखंड में निवेश का बढ़ा क्रेज, अब तक लंदन में चार हजार आठ सौ करोड़ का हुआ करार

विदेशी निवेशकों का उत्तराखंड में निवेश का बढ़ा क्रेज, अब तक लंदन में चार हजार आठ सौ करोड़ का हुआ करार

September 27, 2023
राममंदिर की गर्भगृह में होंगे दो रामलला, हर साल रामनवमी को होगा ‘चमत्कार’, जानिए क्या है तैयारी?

राममंदिर की गर्भगृह में होंगे दो रामलला, हर साल रामनवमी को होगा ‘चमत्कार’, जानिए क्या है तैयारी?

September 26, 2023
लंदन में सीएम धामी ने किया 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू

लंदन में सीएम धामी ने किया 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू

September 26, 2023
ADVERTISEMENT

News 24 एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है। यह आपको नवीनतम समाचार, विश्लेषण, और मनोरंजन, राजनीति, खेल, स्वास्थ्य, जीवन शैली, अद्भुत तथ्यों और क्या नहीं पर राय देता है। यह आपको हर उस चीज़ पर नज़र रखने में सक्षम बनाता है जो आपके लिए सबसे ज़्यादा मायने रखती है।

Recent News

  • Top 10 Construction Company in Haldwani
  • बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार*
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2022 News24India

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2022 News24India

सबसे पहले खबरें पाने के लिए OK करें OK _