• Latest
  • Trending
रक्तदान शिविर आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का कहना “युवा वही है जो चुनौतियों को स्वीकार करे और हमारा युवा इसके लिए तत्पर है।”

रक्तदान शिविर आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का कहना “युवा वही है जो चुनौतियों को स्वीकार करे और हमारा युवा इसके लिए तत्पर है।”

September 7, 2023
Top 10 Construction Company in Haldwani

Top 10 Construction Company in Haldwani

September 29, 2023
बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी

September 28, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार*

September 27, 2023
ADVERTISEMENT
विदेशी निवेशकों का उत्तराखंड में निवेश का बढ़ा क्रेज, अब तक लंदन में चार हजार आठ सौ करोड़ का हुआ करार

विदेशी निवेशकों का उत्तराखंड में निवेश का बढ़ा क्रेज, अब तक लंदन में चार हजार आठ सौ करोड़ का हुआ करार

September 27, 2023
राममंदिर की गर्भगृह में होंगे दो रामलला, हर साल रामनवमी को होगा ‘चमत्कार’, जानिए क्या है तैयारी?

राममंदिर की गर्भगृह में होंगे दो रामलला, हर साल रामनवमी को होगा ‘चमत्कार’, जानिए क्या है तैयारी?

September 26, 2023
लंदन में सीएम धामी ने किया 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू

लंदन में सीएम धामी ने किया 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू

September 26, 2023
जिला प्रशासन को पर्याप्त पेयजल व बिजली आपूर्ति के लिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश

जिला प्रशासन को पर्याप्त पेयजल व बिजली आपूर्ति के लिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश

September 26, 2023
आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना का ज़िक्र करते हुए उसका आवंटन किया।

आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना का ज़िक्र करते हुए उसका आवंटन किया।

September 25, 2023
अह़कर काशीपुरी की जन्मशताब्दी पर समारोह आयोजित*

अह़कर काशीपुरी की जन्मशताब्दी पर समारोह आयोजित

September 25, 2023
देहरादून में शुरू हुआ पॉलीथिन कचरा बैंक, प्रेमचंद अग्रवाल ने किया उद्घाटन

देहरादून में शुरू हुआ पॉलीथिन कचरा बैंक, प्रेमचंद अग्रवाल ने किया उद्घाटन

September 24, 2023
सीएम धामी ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना

सीएम धामी ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना

September 24, 2023
“मन की बात” में पीएम ने की नैनीताल में घोड़ा लाइब्रेरी शुरू करने वाले शुभम की तारीफ

“मन की बात” में पीएम ने की नैनीताल में घोड़ा लाइब्रेरी शुरू करने वाले शुभम की तारीफ

September 24, 2023
Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

रक्तदान शिविर आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का कहना “युवा वही है जो चुनौतियों को स्वीकार करे और हमारा युवा इसके लिए तत्पर है।”

रक्तदान शिविर आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का कहना "युवा वही है जो चुनौतियों को स्वीकार करे और हमारा युवा इसके लिए तत्पर है।"

by Rida parveen
September 7, 2023
in National, Article, Entertainment, Political, Religion, Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रक्त दान महादान, नर सेवा नारायण सेवा

बुधवार को सीआईएमएस एंड आर कॉलेज कुंआवाला देहरादून में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून, देवभूमि विकास संस्थान एवं वीरभूमि फाउंडेशन तथा दून मेडिकल कॉलेज, चिकित्सालय देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में 1 दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी सहित कुल 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कॉलेज में सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह अपने संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क उच्च शिक्षा देने के साथ ही विगत 15 वर्षों से नशे के खिलाफ भी जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। आज प्रदेश में डेंगू के प्रकोप के बीच हमें रक्तदान करने का अवसर मिला है, और हमारे छात्र-छात्राएं इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका संस्थान आने वाले समय में भी किसी भी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी छात्र-छात्राओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान के लिए आपने बहुत पवित्र दिन चुना है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में भी रक्त की कमी महसूस हुई थी, उस वक्त लोग रक्तदान से घबरा रहे थे। लेकिन हमने पहल की और उसके बाद सकारात्मक परिणाम सामने आए। आज देहरादून सहित प्रदेश के कई जनपदों में डेंगू फैला हुआ है, डेंगू में लोगों को खून की जरूरत महसूस हो रही है। इसलिए हम सबको रक्तदान के लिए आगे आना होगा। हम सबके प्रयास से ही आज उत्तराखण्ड़ और को भी रक्त देने वाला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा हालांकि डेंगू उतनी बड़ी चुनौती नहीं है, लेकिन हमें चुनौती को स्वीकार करना चाहिए। युवा वही है जो चुनौतियों को स्वीकार करे और हमारा युवा इसके लिए तत्पर है। उन्होंने संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कम समय में सूचित करने के बाद भी आपने रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसके लिए आप बधाई के पात्र हैं।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल पूरे देश में 3 लाख से अधिक डेंगू के मरीज सामने आए हैं, हमारे प्रदेश में डेंगू के 941 मरीज दर्ज किए गए हैं, जिनमें से अब 193 सक्रिय मरीज हैं जबकि बाकी लोग स्वस्थ हो चुके हैं। और अब तक डेंगू से 5 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। प्रदेश के सात जिलों में डेंगू का कोई भी मरीज सामने नहीं आया है। डेंगू के सबसे अधिक मरीज देहरादून जनपद में हैं, हमारी सरकार ने पहली बार डेंगू मरीजों के लिए फ्री इलाज की व्यवस्था की है, प्राइवेट अस्पताल में अगर कोई जाता है तो वहां आयुष्मान कार्ड से उसका पूरा इलाज फ्री होगा। उन्होंने रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून का धन्यवाद अदा किया।
कार्यक्रम में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने भी छात्र-छात्राओं को अपना आशीर्वाद दिया और रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में स्वास्थ्य महानिदेशक उत्तराखण्ड एवं सीएमओ देहरादून भी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की मुखिया होने के नाते  हमें रक्त देने के लिए मैं कॉलेज का धन्यवाद करती हूं। अक्टूबर के पहले पखवाड़े तक डेंगू रह सकता है, डेंगू में मरीज की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं, पर्याप्त प्लेटलेट्स की उपलब्धता के लिए हमें बल्ड की आवश्यकता पड़ रही है। जिससे कि आपात स्थिति में हम किसी मरीज की जान बचा सकें।
शिविर में 75 बार रक्त दान कर चुके भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं वीर भूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश रावत सहित स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, पार्षद कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

SendShareTweet
ADVERTISEMENT

Related Posts

Top 10 Construction Company in Haldwani

Top 10 Construction Company in Haldwani

September 29, 2023
बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी

September 28, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार*

September 27, 2023
विदेशी निवेशकों का उत्तराखंड में निवेश का बढ़ा क्रेज, अब तक लंदन में चार हजार आठ सौ करोड़ का हुआ करार

विदेशी निवेशकों का उत्तराखंड में निवेश का बढ़ा क्रेज, अब तक लंदन में चार हजार आठ सौ करोड़ का हुआ करार

September 27, 2023
राममंदिर की गर्भगृह में होंगे दो रामलला, हर साल रामनवमी को होगा ‘चमत्कार’, जानिए क्या है तैयारी?

राममंदिर की गर्भगृह में होंगे दो रामलला, हर साल रामनवमी को होगा ‘चमत्कार’, जानिए क्या है तैयारी?

September 26, 2023
लंदन में सीएम धामी ने किया 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू

लंदन में सीएम धामी ने किया 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू

September 26, 2023
Next Post
मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने डेंगू रोग की रोकथाम के लिए की समीक्षा, अधिकारियों को दिये निर्देश।

मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने डेंगू रोग की रोकथाम के लिए की समीक्षा, अधिकारियों को दिये निर्देश।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

No Result
View All Result

Recent News

Top 10 Construction Company in Haldwani

Top 10 Construction Company in Haldwani

September 29, 2023
बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी

September 28, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार*

September 27, 2023
विदेशी निवेशकों का उत्तराखंड में निवेश का बढ़ा क्रेज, अब तक लंदन में चार हजार आठ सौ करोड़ का हुआ करार

विदेशी निवेशकों का उत्तराखंड में निवेश का बढ़ा क्रेज, अब तक लंदन में चार हजार आठ सौ करोड़ का हुआ करार

September 27, 2023
राममंदिर की गर्भगृह में होंगे दो रामलला, हर साल रामनवमी को होगा ‘चमत्कार’, जानिए क्या है तैयारी?

राममंदिर की गर्भगृह में होंगे दो रामलला, हर साल रामनवमी को होगा ‘चमत्कार’, जानिए क्या है तैयारी?

September 26, 2023
लंदन में सीएम धामी ने किया 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू

लंदन में सीएम धामी ने किया 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू

September 26, 2023
ADVERTISEMENT

News 24 एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है। यह आपको नवीनतम समाचार, विश्लेषण, और मनोरंजन, राजनीति, खेल, स्वास्थ्य, जीवन शैली, अद्भुत तथ्यों और क्या नहीं पर राय देता है। यह आपको हर उस चीज़ पर नज़र रखने में सक्षम बनाता है जो आपके लिए सबसे ज़्यादा मायने रखती है।

Recent News

  • Top 10 Construction Company in Haldwani
  • बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज चार हजार आठ सौ (4800) करोड़ के निवेश का करार*
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2022 News24India

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2022 News24India

सबसे पहले खबरें पाने के लिए OK करें OK _