हर दिन की कमाई के साथ रिकॉर्ड बना रही पठान के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के टोटल आंकड़े आ गए हैं। किंग खान के फैंस के लिए खुश होने का बड़ा मौका है क्योंकि पठान 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है। पांचवें दिन यानी रविवार को पठान ने फिर से बंपर कमाई की है।
ट्रेंड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, पठान ने रविवार को इंडिया में 70 करोड़ का जादुई कलेक्शन किया है। पठान ने 5 दिनों में कुल 277 करोड़ की कमाई कर ली है। पठान के हिंदी वर्जन ने बुधवार को 55 करोड़, गुरुवार को 68 करोड़, शुक्रवार को 38 करोड़, शनिवार को 51.5 करोड़ कमाए। शुरुआती रुझान है कि फिल्म ने रविवार को इंडिया में 70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का 5 दिनों का टोटल कलेक्शन 282 करोड़ के करीब हो गया है। उम्मीद है आज पठान 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा भी पार कर लेगी।
इंडिया में ही नहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी पठान का डंका बज रहा है। फिल्म ने 5 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।