Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

देहरादून मे प्री मानसून के बाद भी उमस, आज हो सकती है बारिश, जाने आज के मौसम का हाल

by Ashutosh Negi
June 26, 2024
in Weather
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादूनः बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में प्री मानसून चल रहा है। जिसके चलते पहाड़ो में ठड़क दर्ज की गई, वहीं साथ ही मौदानों में उमस भरी गर्मी ने परेशान कर रखा है। राजधानी में बीते मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश न होने की वजह से उमस ने खासा परेशान किया। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून मे आज तेज बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को दून और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा की संभावना जताई है। वहीं, गुरुवार और शुक्रवार को गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही दो से तीन दिन में मानसून के उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, टिहरी और पौड़ी जिले में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से 28 जून को प्रवेश करेगा। इससे पहले कुछ जिलों में कहीं-कहीं प्री मानसून की तेज बारिश हो सकती है।

तापमान की स्थिति

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.9 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.1 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

SendShareTweet

Related Posts

weather Update uttarakhand: आने वाले दो दिनों में देखा जा सकता ठंड का प्रकोप, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट जारी, जाने आज के मौसम का हाल

weather Update uttarakhand: आने वाले दो दिनों में देखा जा सकता ठंड का प्रकोप, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट जारी, जाने आज के मौसम का हाल

December 12, 2024
Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के इन दो जिलों के लिए विभाग का येलो अलर्ट जारी, दिन में चटक धूप, रात को बढ़ रही ठंड़

Uttarakhand Weather Updates: 11 और 12 दिसंबर को इन जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी, प्रदेश में एक बार फिर मौसम शुष्क

December 11, 2024
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश में दो दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद आज से रहेगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश में दो दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद आज से रहेगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

December 10, 2024
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: बदरी-केदार समेत इन स्थानों पर हुई बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट

December 9, 2024
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

December 7, 2024
Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के इन दो जिलों के लिए विभाग का येलो अलर्ट जारी, दिन में चटक धूप, रात को बढ़ रही ठंड़

Uttarakhand Weather Updates: 8 और 9 दिसंबर को हो सकती है हल्की बारिश, आज दून में छाया रहेगा कोहरा

December 5, 2024
Next Post
मरीज को ट्रांसफर करने के बदले नियम, जानिए रेफरल नीति से क्या होगा बदलाव

मरीज को ट्रांसफर करने के बदले नियम, जानिए रेफरल नीति से क्या होगा बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org