Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

IPL इतिहास में सबसे महंगे सैम करन, ऑलराउंडर्स पर बरसे 103.95 करोड़ रुपये

by news24desk
December 24, 2022
in Sports
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोच्चि में शुक्रवार को हुए मिनी ऑक्शन में 24 साल के करन को 18.50 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। निकोलस पूरन अब तक के सबसे महंगे विकेटकीपर हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने 16 करोड़ में खरीदा।

मिनी ऑक्शन शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे शुरू हुआ और रात 8.30 बजे तक यानी 6 घंटे तक चला। टीमों के पास 206.5 करोड़ रुपए का टोटल पर्स था और अधिकतम 87 प्लेयर्स खरीदे जा सकते थे। हालांकि, सभी 10 टीमों ने मिलकर 167 करोड़ रुपए ही खर्च किए और 80 खिलाड़ी खरीदे। ऑलराउंडर्स सबसे ज्यादा डिमांड में रहे। उनपर 103.95 करोड़ रुपए खर्च किए गए। यह नीलामी में खर्च की गई राशि का 62.25% है।

405 खिलाड़ियों के नाम नीलामी में थे। लेकिन, 153 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। 73 अनसोल्ड रहे और 80 प्लेयर्स को खरीदार मिल गए। इनमें 29 विदेशी और 51 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।

सैम करन IPL ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब ने उन्हें 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा। सबसे महंगे प्लेयर का पिछला रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस के नाम था। उन्हें 16.25 करोड़ रुपए मिले थे। कैमरून ग्रीन (17.50 करोड़ रुपए) ने भी मॉरिस के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

IPL नीलामी इतिहास में एक और रिकॉर्ड बना। विकेटकीपर के तौर पर अब तक सबसे महंगे बिकने वाले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं। उन्हें 16 करोड़ में लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने खरीदा। इससे पहले सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले विकेटकीपर मुंबई के ईशान किशन (15.25 करोड़) थे।

अनकैप्ड खिलाड़ियों के ऑक्शन में जम्मू-कश्मीर के विव्रांत शर्मा पर लगी बोली ने सबको सरप्राइज कर दिया। लेफ्ट स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी करने में सक्षम विव्रांत को सनराइजर्स ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा। अनकैप्ड तेज गेंदबाज शिवम मावी को भी टाइटंस ने 6 करोड़ रुपए में खरीदा। उनके अलावा बंगाल के पेसर मुकेश कुमार को 5.50 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले लेफ्ट हैंड पेसर जोश लिटिल पर भी बड़ी बोली लगी। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 4.40 करोड़ में खरीदा। वे पहली बार IPL ऑक्शन में थे।

उम्मीद के मुताबिक मिनी ऑक्शन में फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर्स सबसे ज्यादा डिमांड में रहे। 6 घंटे में सभी ऑलराउंडर्स ने 103.95 करोड़ रुपए बटोर लिए। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सैम करन को सबसे ज्यादा 18.50 करोड़ रुपए में पंजाब ने खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए में अपने नाम किया। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए मिले। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपए में खरीदा।

Tags: ben stokesCSKIndian Premier LeagueIPLSam Curran
SendShareTweet

Related Posts

राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी पहाड़ की तीन बेटियाँ, नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी पहाड़ की तीन बेटियाँ, नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

July 31, 2024
जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे उत्तराखंड के चार बैडमिंटन खिलाड़ी

जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे उत्तराखंड के चार बैडमिंटन खिलाड़ी

July 22, 2024
गोदियाल ने बताया लोकसभा चुनावों में हार का कारण, एक बार फिर भरी हुँकार

गोदियाल ने बताया लोकसभा चुनावों में हार का कारण, एक बार फिर भरी हुँकार

June 12, 2024
आकृति ने जीता चैंपियन ऑफ चैंपियन उत्तराखंड का खिताब

आकृति ने जीता चैंपियन ऑफ चैंपियन उत्तराखंड का खिताब

May 28, 2024
उत्तराखंड की मानसी ने रचा इतिहास, एयर फोर्स में सबसे कम उम्र की महिला फाइटर पायलट बनी

उत्तराखंड की मानसी ने रचा इतिहास, एयर फोर्स में सबसे कम उम्र की महिला फाइटर पायलट बनी

December 22, 2023
धोनी की जर्सी नंबर 7 को BCCI ने किया रिटायर, किसी भी भारतीय खिलाड़ी को नही होगा नंबर 7 उपलब्ध

धोनी की जर्सी नंबर 7 को BCCI ने किया रिटायर, किसी भी भारतीय खिलाड़ी को नही होगा नंबर 7 उपलब्ध

December 15, 2023
Next Post
टीवी मकैनिक की बेटी सानिया मिर्जा बनेंगी देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट

टीवी मकैनिक की बेटी सानिया मिर्जा बनेंगी देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org