देहरादून- भीषण गर्मी से उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों जनजीवन प्रभावित है। बढ़ते तापमान के कारण मैदानी ईलाकों में दोपहर के वक्त सड़कें सूनी पड़ने लगी हैं। लगातार दो दिन से ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। अगले कुछ दिन भी मौसम के इस रुखे मिजाज में बदलाव देखनें को नहीं मिलने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून में आंशिक बादल छाने से लेकर मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। बुधवार को कहीं-कहीं बौछारें पड़ने का अनुमान है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। सोमवार दोपहर बाद प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल दिखाई दिए। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर झोंकेदार हवाओं के साथ बौछार भी पड़ीं। इधर, देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी ने बेहाल किया। अगले कुछ दिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और आसपास के क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम शुष्क बना रह सकता है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने का अनुमान है।
बीते मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ऊधमसिंह नगर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, मुक्तेश्वरका अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 34.0डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।