Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा ‘जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है

by news24desk
June 13, 2022
in Political
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को ईडी दफ्तर में पेश हुए। ईडी द्वारा राहुल गांधी को समन जारी किए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में कई जगहों पर प्रदर्शन किया। दिल्ली में भी कांग्रेस शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और नेता जुटे हुए थे। कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी ने पार्टी दफ्तर से ईडी कार्यालय तक मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

वहीं, कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा ‘जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है। एक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस शासित वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित किया गया है। एक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर खुलेआम दबाव डालने वाली कांग्रेस की इस रणनीति को आप क्या नाम देंगे? भ्रष्टाचार के मुद्दों पर राहुल गांधी को तलब किया गया है, उन विषय पर विचार करें?’

स्मृति ने आगे कहा कि कंपनी बनाई जाती है समाज की सेवा के लिए, लेकिन समाज की सेवा नहीं बल्कि वो कंपनी केवल गांधी परिवार की सेवा तक सीमित हो जाती है। आज जो लोग इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर दबाव डालना चाहते हैं, उनका ध्यान आकृष्ट करूंगी, दिल्ली हाई कोर्ट के 2019 एक जजमेंट के वाक्य पर, ‘AGL के ऊपर राहुल और सोनिया गांधी जी का मालिकाना हक गैरकानूनी तौर पर संपत्ति पर अधिकार जमाने का एक प्रयास है।

गांधी परिवार की दो हजार करोड़ की संपत्ति को बचाने की कोशिश

स्मृति ने कहा कि आज जो गतिरोध कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के बुलावे पर कर रहे हैं, मैं देश को बताना चाहूंगी कि ये लोकतंत्र को बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि गांधी परिवार की 2,000 करोड़ की संपत्ति को बचाने का प्रयास है।

SendShareTweet

Related Posts

उत्तरप्रदेश विधानसभा में धर्म परिवर्तन संशोधन विधेयक पारित, आजीवन कारावास और पांच लाख रुपये जुरमाना

उत्तरप्रदेश विधानसभा में धर्म परिवर्तन संशोधन विधेयक पारित, आजीवन कारावास और पांच लाख रुपये जुरमाना

July 30, 2024
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात, जैविक उत्पादों की खरीद के लिए एनसीओएल के साथ एमओयू पर जल्द हस्ताक्षर

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात, जैविक उत्पादों की खरीद के लिए एनसीओएल के साथ एमओयू पर जल्द हस्ताक्षर

July 29, 2024
झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को दी जमानत, रांची जमीन घोटाले का है मामला

झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को दी जमानत, रांची जमीन घोटाले का है मामला

July 29, 2024
सांसद अमृत पाल सिंह का भाई हुआ ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, जालंधर देहात पुलिस ने 5 ग्राम ‘आइस’ के साथ पकड़ा

सांसद अमृत पाल सिंह का भाई हुआ ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, जालंधर देहात पुलिस ने 5 ग्राम ‘आइस’ के साथ पकड़ा

July 12, 2024
कांग्रेस अफवाह फैलाकर मतदान प्रभावित करने की कर रहा है कोशिश, भाजपा ने लगाया आरोप

कांग्रेस अफवाह फैलाकर मतदान प्रभावित करने की कर रहा है कोशिश, भाजपा ने लगाया आरोप

July 10, 2024
मंगलौर में मतदान के समय हुई गोलीबारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

मंगलौर में मतदान के समय हुई गोलीबारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

July 10, 2024
Next Post
नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर गो रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर को फोन पर जान से मारने की मिली धमकी

नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर गो रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर को फोन पर जान से मारने की मिली धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org