Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

“हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” के लिये उत्तराखंड काँग्रेस ने नियुक्त किये जिला एवं महानगर पर्यवेक्षक

by news24desk
December 20, 2022
in Political, Uttarakhand
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की अपार सफलता के उपरान्त कांग्रेस पार्टी द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2023 से देशभर में की जाने वाले ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ के उत्तराखण्ड प्रदेश में सफल आयोजन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने जिला एवं महानगर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में जिला, ब्लाक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर दिनांक 26 जनवरी, 2023 से ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ के तहत यात्राओं का आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा पार्टी की संगठनात्मक जिला एवं महानगर इकाइयों में वरिष्ठ कांग्रेसजनों को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा जी द्वारा इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु प्रदेश के जिन वरिष्ठ नेतागणों को जिला/महानगर पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें हरिद्वार महानगर में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र चैधरी, रुड़की महानगर प्रदेश महामंत्री पी.के. अग्रवाल, हरिद्वार ग्रामीण प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, रूडकी ग्रामीण प्रदेश महामंत्री याकूब सिद्धिकी, देहरादून महानगर राजवीर सिंह चैहान, परवादून पूर्व विधायक शैलेन्द्र सिंह रावत, पछुवादून प्रदेश महामंत्री अतोल सिंह रावत, ऋषिकेश महानगर पूर्व सेवादल अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, पौडी गढ़वाल प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, कोटद्वार में प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, टिहरी मे प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, उत्तरकाशी में पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह, पुरोला में नीरज त्यागी, चमोली में ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, रूद्रप्रयाग में जिलाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह रावत, अल्मोड़ा में प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, बागेश्वर में प्रदेश प्रवक्ता महेन्द्र लुन्ठी, रानीखेत में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त बगडवाल, चम्पावत में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 गणेश उपाध्याय, पिथौरागढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, डीडीहाट में रणजीत दास, नैनीताल में पूर्व विधायक प्रेमानन्द महाजन, हल्द्वानी में प्रदेश महामंत्री अनुपम शर्मा, उधमसिंहनगर में पूर्व विधायक संजीव आर्य, काशीपुर महानगर में किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरेन्द्र लाडी एवं रूद्रपुर महानगर में जिलाध्यक्ष श्री सतीश नैनवाल को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

विजय सारस्वत ने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा सभी जिला/महानगर पर्यवेक्षकगणों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने पर्यवेक्षण वाले जनपद में ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ के सफल आयोजन हेतु सम्बन्धित जिले के सभी कांग्रेसजनों से सम्पर्क स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे तथा समय-समय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत कराते रहेंगे।

Tags: Bharat JodoCongressINC UttarakhandKaran Mahara
SendShareTweet

Related Posts

heavy-rain-in-uttarakhand weather today

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, इतने दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी!

May 2, 2025
rekha arya

38th National Games : खिलाड़ियों ने किया था डोप ड्रग का इस्तेमाल!, प्रभावित हो सकती है पदक तालिका

May 1, 2025

शादी के बंधन में बंधे UK07 Rider Anurag Dobhal, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, देखे तस्वीरें

May 1, 2025

हज यात्रा 2025 : उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, जानिए कब और कहा लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

May 2, 2025
hacker

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पाकिस्तानी हैकर्स ने की आर्मी पब्लिक स्कूल की वेबसाइट हैक, लगाया पाकिस्तान का झंडा

April 29, 2025
सीएम धामी ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, रखी राज्य की प्राथमिकताएं

April 29, 2025
Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक को किया संबोधित

धामी कैबिनेट की बैठक में ये हुए महत्वपूर्ण फैसले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org