Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

Weather Update Uttarakhand: पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश और हिमपात, मैदानों में मौसम शुष्क, जाने आज के मौसम का हाल

by Ashutosh Negi
October 31, 2024
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में बीते कुछ दिनों से मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। जबकि कहीं -कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और पहाड़ी जिलों में बारिश और हिमपात भी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि मैदानी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि दिवाली तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 31 अक्टूबर यानी गुरुवार को उत्तराखंड के सभी जिलों का मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। राजधानी देहरादून का मौसम और आसमान साफ रहने का अनुमान है। सुबह के समय राजधानी में धुंध हो सकती है। देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 122 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। नैनीताल का । एयर क्वालिटी इंडेक्स 125 दर्ज किया गया है।

SendShareTweet

Related Posts

देहरादून में सेक्सटॉर्शन गिरोह का खुलासा, STF ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार; बुजुर्ग से वसूले थे 25 लाख रुपये

देहरादून में सेक्सटॉर्शन गिरोह का खुलासा, STF ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार; बुजुर्ग से वसूले थे 25 लाख रुपये

July 3, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, अल्मोड़ा से 21 उम्मीदवारों के नाम तय

July 3, 2025
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार में तैयारियों की समीक्षा, सीएम धामी ने दिए सुरक्षा और समन्वय के निर्देश

July 3, 2025
सोनप्रयाग में भूस्खलन के बाद रास्ता बंद, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रोकी गई केदारनाथ यात्रा

सोनप्रयाग में भूस्खलन के बाद रास्ता बंद, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रोकी गई केदारनाथ यात्रा

July 3, 2025
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों की पहचान अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए नए निर्देश

July 2, 2025
जाजल-फकोट हादसे में घायलों को मिले सर्वोत्तम इलाज, मंत्री सुबोध उनियाल ने दिए सख्त निर्देश

जाजल-फकोट हादसे में घायलों को मिले सर्वोत्तम इलाज, मंत्री सुबोध उनियाल ने दिए सख्त निर्देश

July 2, 2025
Next Post
Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के इन दो जिलों के लिए विभाग का येलो अलर्ट जारी, दिन में चटक धूप, रात को बढ़ रही ठंड़

Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के इन दो जिलों के लिए विभाग का येलो अलर्ट जारी, दिन में चटक धूप, रात को बढ़ रही ठंड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org