Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

बढ़ती गर्मी से सड़के हुई सूनी, 16 जून से मिल सकती है राहत, जाने आज के मौसम का हाल

by Ashutosh Negi
June 13, 2024
in Weather
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादूनः बढ़ती गर्मी और शुष्क मौसम से लोग काफी परेशान नजर आ रहे है। तप्ते मौसम का अन्दाजा दोपहर के वक्त खाली दिख रही सड़को से लगाया जा सकता है। अस्पताल पेट से संबंधित रोगियों से भरे हुए है। मौदानी क्षेत्रों के अलावा पहाड़ी इलाको में भी लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। राजधानी देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, काशीपुर, विकासनगर मे बीते बुधवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। अन्दाजा लगाया जा रहा है कि 16 जून तक मौसम उसा ही बना रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, मैदानी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। आज देहरादून का तापमान गर्म हवाओं के साथ 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सुबह से ही चिलचिलाती गर्मी लोगों को घर में कैद होने के लिए मजबूर कर रही है।

बुधवार को देश के प्रमुख शहरों का तापमान 45 डिग्री के पार रहा। हल्द्वानी में भी बढ़े हुए तापमान के बीच उमस और तेज धूप में लोग दिन के समय बाहर निकलने से कतराते दिखे। इसका असर बाजारों में भी दिखाई दिया। यहां व्यापारियों को ग्राहकों का शाम होने तक इंतजार करना पड़ रहा है। जून महीने में इससे पहले इतनी गर्मी 15 साल पहले 2009 में पड़ी थी। पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जून में 2009 के बाद अभी तक सर्वाधिक गर्म दिन है। फिलहाल 16 जून तक तेज गर्मी रहेगी जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी रहेगी।

तापमान की स्थिती
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को देहादून का अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.4 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 17.01 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Tags: today uttarakahnd weathertoday weatherUttarakhandUTTARAKHAND WEATHER
SendShareTweet

Related Posts

weather Update uttarakhand: आने वाले दो दिनों में देखा जा सकता ठंड का प्रकोप, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट जारी, जाने आज के मौसम का हाल

weather Update uttarakhand: आने वाले दो दिनों में देखा जा सकता ठंड का प्रकोप, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट जारी, जाने आज के मौसम का हाल

December 12, 2024
Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के इन दो जिलों के लिए विभाग का येलो अलर्ट जारी, दिन में चटक धूप, रात को बढ़ रही ठंड़

Uttarakhand Weather Updates: 11 और 12 दिसंबर को इन जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी, प्रदेश में एक बार फिर मौसम शुष्क

December 11, 2024
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश में दो दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद आज से रहेगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश में दो दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद आज से रहेगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

December 10, 2024
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: बदरी-केदार समेत इन स्थानों पर हुई बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट

December 9, 2024
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

December 7, 2024
Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के इन दो जिलों के लिए विभाग का येलो अलर्ट जारी, दिन में चटक धूप, रात को बढ़ रही ठंड़

Uttarakhand Weather Updates: 8 और 9 दिसंबर को हो सकती है हल्की बारिश, आज दून में छाया रहेगा कोहरा

December 5, 2024
Next Post
जोशीमठ का बदला नाम, सीएम धामी ने दी जानकारी

जोशीमठ का बदला नाम, सीएम धामी ने दी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org