Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

14 फरवरी को उत्तराखंड में मतदान ,पांच राज्यों में चुनावी तिथियों का ऐलान।

by news24desk
January 8, 2022
in National
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter





नई दिल्ली। पांच राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा व मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तिथियों का चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है।आज मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि कोरोना वायरस के बीच चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चुनाव पारदर्शी एवं निष्पक्ष हो ,इसके लिए सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। चुनाव में धनबल गैरकानूनी पैसे, शराब पर कड़ी नजर रखी जाएगी। पांच राज्यों में 690 विधानसभा सीटों में वोट डाले जाएंगे।

चुनाव आयुक्त ने कहा कि उत्तराखंड गोवा पंजाब में एक फेज में चुनाव होगा। यूपी में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। 14 फरवरी को दूसरे मतदान का चुनाव होगा। पंजाब और उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होगा। यूपी में 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होगा। यूपी में 23 फरवरी को चौथे चरण का मतदान होगा। यूपी में 27 फरवरी को पांचवे चरण का मतदान होगा। मणिपुर में दो चरणों में मतदान होगा।

चुनाव में धांधली को रोकने के लिए एप बनाया गया है। एप के जरिए उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन भी कर सकेंगे। CIVIGIL एप के जरिए समस्या या शिकायत दर्ज की जाएगी। चुनाव की अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। चुनाव नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी । पोलिंग स्टेशनों की क्षमता 16 फीसदी बढ़ी है। गैरकानूनी पैसे और शराब पर कड़ी नजर रहेगी। सभी राजनीतिक दलों के सुविधा एप बनाया जाएगा। चुनाव आयोग ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान की अपील की है। कोरोना महामारी से निकलने का यकीन जरूरी है। कोरोना गाइडलाइन के साथ ही चुनाव कराए जाएंगे। संविधान में विधानसभा का कार्यकाल सिर्फ पांच साल का है। चुनाव आयोग ने कहा समय पर चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी है। 1620 पोलिंग स्टेशनों पर सिर्फ महिला मतदाता कर्मी रहेंगे। पोलिंग बूथ ग्राउंड फ्लोर पर बनाए जाएंगे। हर बूथ पर 1250 मतदाता वोट डालेंगे। 80 प्लस और दिव्यांग और कोविड प्रभावित के लिए पोस्टिंग बैलेट की व्यवस्था बनेगी। उम्मीदवारों के लिए आपराधिक जानकारी देना जरूरी होगा। राजनीतिक दलों के लिए भी आपराधिक जानकारी देना अनिवार्य होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 5 जनवरी को मतदाता की सूची डाली गई थी। 24.9 लाख मतदाता की पहली बार वोट डालेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 5 जनवरी को मतदाता की सूची डाली गई थी। 24.9 लाख मतदाता की पहली बार वोट डालेंगे। यूपी में 29 प्रतिशत मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। थर्मल स्कैनिंग, मास्क और सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्ता है। सभी पोलिंग बूथ पर व्यवस्ता की गई है। पोलिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाई गई है। 2 लाख 15 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी चुनावकर्मियों को वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी है। सभी चुनाव कर्मचारी पूरी तरह से वैक्सीनेट होंगे। गोवा और उत्तराखंड में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन। यूपी में 90 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। पंजाब में पॉजिटिविटी रेट 2.1 प्रतिशत, उत्तराखंड में एक प्रतिशत से ज्यादा है। चुनाव आयुक्त ने कहा हम मेडिकल एक्सपर्ट्स से सलाह भी ले चुके हैं। सभी चुनाव कर्मी फ्रंटलाइन कर्मी हैं। पोलिंग बूथ पूरी तरह से सैनिटाइज होगा। पोलिंग की टाइमिंग एक घंटे से ज्यादा होगी।

SendShareTweet

Related Posts

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सहित 6 पर मारपीट और अपहरण का मामला दर्ज

March 7, 2025
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: बदरी-केदार समेत इन स्थानों पर हुई बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट

December 9, 2024
Weather Update Uttarakhand: हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी, रात को पाला, सुबह कोहरा बढ़ा रहा परेशानियां

Weather Update Uttarakhand: हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी, रात को पाला, सुबह कोहरा बढ़ा रहा परेशानियां

November 22, 2024
Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात होने से तापमान में गिरावट, अक्टूबर के अंत तक बढ़ेगी ठंड़क

Weather Update Uttarakhand: पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश और हिमपात, मैदानों में मौसम शुष्क, जाने आज के मौसम का हाल

October 31, 2024
Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से निचले इलाकों में बढ़ी रही ठंड

Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से निचले इलाकों में बढ़ी रही ठंड

October 19, 2024
Uttarakhand weather update: चमोली समेत तीन जिलों में बरसेंगे बादल, यलो अलर्ट जारी, जाने मौसम का हाल

Weather Update Uttarakhand: 17 अक्टूबर को पहाड़ी जनपदों में हल्की बौछार पड़ने के आसार, जाने आज के मौसम का हाल

October 17, 2024
Next Post

भाजपा नेता वीर सिंह पवार के जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org