Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

चार धामों में मौसम सुहाना, मौदानों में गर्मी से कोई राहत नहीं, जाने आज के मौसम का हाल

by Ashutosh Negi
June 10, 2024
in Weather
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter


बदरी-केदार की चोटियों पर बर्फबारी से मौसम हुआ ठंडा। मौदानों में गर्मी से कोई राहत नहीं


देहरादूनः बढ़ती गर्मी से मौदानी इलाकों में राहत मिलनें के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पाच दिन तापमान में वृ़द्धि देखनें को मिल सकती है। 15 जून के आसपास राज्य में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है, जिससे हल्की बारिश के चलते गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहाना हुआ। बद्रीनाथ ओरर केदारनाथ में बर्फ गिरने से ठंडक महसूस की गई है। मौसम विज्ञान केन्द्र के पूर्वानुमान के अनुसार आज सोमवार 10 जून को उत्तराखंड के पिथैरागढ़, बागेश्वर रुद्रप्रयाग, चमोली उत्तरकाशी, टिहरी में हल्की बूंदाबांदी और झोखेड़ार हवाएं चलने की सम्भावना जताई जा रही है।

बदरी-केदार की चोटियों पर बर्फबारी से मौसम हुआ ठंडा।


केदारनाथ की चोटियों में रविवार देर शाम हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। उत्तराखण्ड की ऊंची पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे केदारनाथ में तापमान में गिरावट देखनें को मिली है। वहीं बदरीनाथ धाम में भी रविवार शाम करीब डेढ़ घंटा बारिश होने से मौसम में ठंडक महसूस की गई। शाम छह बजे के बाद केदारनाथ में हल्की बारिश शुरू हुई, जो आधे घंटे तक होती रही, जबकि चोराबाड़ी, वासुकीताल, दुग्ध गंगा की ऊपरी पहाड़ियों पर जमकर हिमपात हुआ।

मौदानों मे तापमान बढ़ने के आसार


मौसम की मार झेल रही जनता के लिए मौसम विज्ञान केन्द्र से एक और बुुरी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक अगले पांच दिनों तक तापमान बढ़ सकता है। मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले पांच दिन यानी 14 जून तक मौसम शुष्क रहने के असर हैं, उन्होंने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने से हिटवेव की स्थिति बन सकती है। वहीं दूसरी तरफ चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की हवाओं के साथ बूंदाबांदी से मौसम सुहाना रहेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि, 15 जून के आसपास राज्य में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है जिससे हल्की बारिश के चलते गर्मी से राहत मिलेगी।

तापमान की स्थिती


देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.1 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 39.4 और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Tags: today weatherUttarakhandUTTARAKHAND WEATHER
SendShareTweet

Related Posts

weather Update uttarakhand: आने वाले दो दिनों में देखा जा सकता ठंड का प्रकोप, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट जारी, जाने आज के मौसम का हाल

weather Update uttarakhand: आने वाले दो दिनों में देखा जा सकता ठंड का प्रकोप, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट जारी, जाने आज के मौसम का हाल

December 12, 2024
Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के इन दो जिलों के लिए विभाग का येलो अलर्ट जारी, दिन में चटक धूप, रात को बढ़ रही ठंड़

Uttarakhand Weather Updates: 11 और 12 दिसंबर को इन जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी, प्रदेश में एक बार फिर मौसम शुष्क

December 11, 2024
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश में दो दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद आज से रहेगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश में दो दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद आज से रहेगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

December 10, 2024
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: बदरी-केदार समेत इन स्थानों पर हुई बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट

December 9, 2024
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

December 7, 2024
Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के इन दो जिलों के लिए विभाग का येलो अलर्ट जारी, दिन में चटक धूप, रात को बढ़ रही ठंड़

Uttarakhand Weather Updates: 8 और 9 दिसंबर को हो सकती है हल्की बारिश, आज दून में छाया रहेगा कोहरा

December 5, 2024
Next Post
पौड़ी के राहुल और विनय बने सेना में अधिकारी, श्रीनगर में खुशी की लहर

पौड़ी के राहुल और विनय बने सेना में अधिकारी, श्रीनगर में खुशी की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org