Retail
Advertisement
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact
No Result
View All Result
News 24 India
No Result
View All Result

राज्य के 3 जिलों के लिए जारी हुआ मौसम विभाग का येलो अलर्ट, गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान

by Hem Chander
July 24, 2024
in Weather
Reading Time: 1 min read
0
Share on Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून: उत्तराखंड में आज भी बरसेंगे बादल। राज्य के सभी जिलों में बारिश होने के आसार। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज बुधवार 24 जुलाई को मौसम विभाग ने उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी वर्षा का अनुमान लगाया है जिनमें दो जिले गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल में है।

मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के चमोली और देहरादून तथा कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। बाकी 10 जिलों में से एक जिले में वर्षा का तीव्र से अति तीव्र होने की संभावना जताई है। 9 जिलों में बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ ही वर्षा की तीव्र दौर का अनुमान लगाया गया है।

आज का तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 29° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25° सेल्सियस रहेगा। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 32° और न्यूनतम तापमान 27° सेल्सियस रहेगा। काशीपुर में अधिकतम तापमान 32° और न्यूनतम तापमान 27° सेल्सियस रहेगा।

हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 32° और न्यूनतम तापमान 27° सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मसूरी का अधिकतम तापमान आज 18° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14° सेल्सियस रहेगा। नैनीताल का अधिकतम तापमान 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आज 18° सेल्सियस रहेगा। रानीखेत का अधिकतम तापमान आज 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17° सेल्सियस रहेगा।

कौसानी अधिकतम तापमान आज 26° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20° सेल्सियस रहेगा। वहीं बदरीनाथ धाम का अधिकतम तापमान आज 18° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13° डिग्री सेल्सियस रहेगा। केदारनाथ धाम का आज का अधिकतम तापमान 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14° सेल्सियस रहेगा। गंगोत्री धाम का आज का अधिकतम तापमान 24° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17° सेल्सियस रहेगा।ं यमुनोत्री धाम का अधिकतम तापमान 13° डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8° सेल्सियस रहेगा।

Tags: rainfall alertUttarakhand
SendShareTweet

Related Posts

weather Update uttarakhand: आने वाले दो दिनों में देखा जा सकता ठंड का प्रकोप, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट जारी, जाने आज के मौसम का हाल

weather Update uttarakhand: आने वाले दो दिनों में देखा जा सकता ठंड का प्रकोप, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट जारी, जाने आज के मौसम का हाल

December 12, 2024
Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के इन दो जिलों के लिए विभाग का येलो अलर्ट जारी, दिन में चटक धूप, रात को बढ़ रही ठंड़

Uttarakhand Weather Updates: 11 और 12 दिसंबर को इन जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी, प्रदेश में एक बार फिर मौसम शुष्क

December 11, 2024
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश में दो दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद आज से रहेगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश में दो दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद आज से रहेगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

December 10, 2024
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: बदरी-केदार समेत इन स्थानों पर हुई बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट

December 9, 2024
Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Updates: प्रदेश के इन इलाकों में होगी बर्फबारी, इस दिन से होगा मौसम शुष्क, जानें आज के मौसम का मिजाज

December 7, 2024
Weather Update Uttarakhand: प्रदेश के इन दो जिलों के लिए विभाग का येलो अलर्ट जारी, दिन में चटक धूप, रात को बढ़ रही ठंड़

Uttarakhand Weather Updates: 8 और 9 दिसंबर को हो सकती है हल्की बारिश, आज दून में छाया रहेगा कोहरा

December 5, 2024
Next Post
कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 News24India.org

No Result
View All Result
  • होम
  • Uttarakhand
  • National
  • Political
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Sports
  • Religion
  • Article
  • About
  • Contact

© 2025 News24India.org